बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 2 महिलाओं की मौत, 9 घायल

 मुजफ्फरपुर

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मंगलवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत  हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो…

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मंगलवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये सभी कुंभ स्नान कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

इलाके में मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के एकमा टॉल प्लाजा के पास की है। बताया जा रहा है कि कार में चालक समेत 10 लोग सवार थे। यह सभी कुंभ स्नान कर वापस लौट रहे थे। मंगलवार अहले सुबह जैतपुर थाना क्षेत्र के एकमा टॉल प्लाजा के पास सामने से आ रही ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
Advertisement

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Bihar Police) मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि 2 घायलों का इलाज पीएससी में चल रहा है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के रहने वाले राकेश कुमार की पत्नी रेवी देवी और लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास… बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी…