बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मनोरंजन

एक्ट्रेस धनश्री वर्मा का तलाक के बाद नया गाना वायरल

मुंबई

टीम इंडिया के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर-एक्ट्रेस धनश्री वर्मा का गुरुवार को आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। इस फैसले के बीच धनश्री ने अपना नया म्यूजिक वीडियो 'देखा जी देखा मैंने' जारी किया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे बाहर से खुशहाल दिख रही शादी बेवफाई और बुरे बर्ताव से भरी हुई है। इस गाने को लेकर नेटिजन्स रिएक्ट कर रहे हैं।

धनश्री वर्मा के इस नए गाने का टाइटल, 'देखा जी देखा मैंने, दिल का रोना देखा, गैरों के बिस्तर पे, अपनों का सोना देखा…।' टी-सीरीज के इस गाने के लिरिक्स जानी ने लिखे हैं। सिंगर ज्योति नूरन हैं। खुद धनश्री और उनके साथ ईश्वक सिंह नजर आए हैं। खबर लिखे जाने तक इस गाने को यूट्यूब पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

गाने में धनश्री को पति ने दिया धोखा!
इस गाने में दिखाया गया है कि धनश्री वर्मा का पति दूसरी महिला के साथ उसे धोखा देता है। हद तो तब हो जाती है, जब वो अपनी बीवी पर शक करता है और उसके सामने उसे थप्पड़ भी मारता है। एक दिन जब धनश्री अपने पति को किसी दूसरी औरत के साथ रंगे-हाथों पकड़ लेती हैं तो वो घर छोड़ने लगती हैं। इस पर उसका पति उसे इमोशनल ब्लैकमेल करने की कोशिश करता है, लेकिन अगले ही पल उसके साथ मारपीट करने लगता है। अब धनश्री से बर्दाश्त नहीं होता है और वो अपना मंगलसूत्र अपने पति को देकर चली जाती है। यानी शादी तोड़ देती है। लेकिन पति दुखी होने की बजाय उल्टा हंसने लगता है। जैसे कि वो यही चाहता था।

विज्ञापन
Advertisement

देखिए धनश्री वर्मा का नया गाना
इस गाने ने लोगों का ध्यान खींचा, खास तौर पर इसकी टाइमिंग के कारण, क्योंकि इसे निर्माताओं ने धनश्री के युजवेंद्र से तलाक के फैसले के लिए अदालत पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही रिलीज किया था।

फैंस ने दिया धनश्री का साथ
धनश्री ने इस गाने से अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। इसके अलावा यूट्यूब पर भी लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। ज्यादातर लोग युजवेंद्र का सपोर्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'चलो स्ट्रॉन्ग वुमेन! कम से कम 5 करोड़ तो ले लिया।' एक और ने लिखा, '4 करोड़ बैठे बैठे कमाने की निन्जा टेक्नीक कोई इनसे सीखे। वाह अच्छा बिजनेस खोल लिया।'

साल 2022 से रह रहे हैं अलग!
धनश्री और युजवेंद्र ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। हालांकि, रिपोर्टों के अनुसार, वे जून 2022 से अलग रह रहे थे। दूसरी तरफ युजवेंद्र का नाम आरजे मैहविश के साथ जोड़ा जा रहा है। दुबई में क्रिकेट स्टेडियम के अलावा उन्हें हाल ही में एक होटल में साथ देखा गया था। मैहविश ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'झूठ, लालच और फरेब से परे है… खुदा का शुक्रिया आज भी खड़े हैं।'

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत… किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु… विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार से आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव ▶ STORY विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार… कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक कृषि यंत्रों की पूजा और गेड़ी की धूम ▶ STORY कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक… मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और कृषि परंपरा की दिखी जीवंत झांकी ▶ STORY मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और… हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति, परंपरा और किसान सम्मान का पर्व है हरेली ▶ STORY हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति,… प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त बनाई ▶ STORY प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त… भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ▶ STORY भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं चलेगा ▶ STORY ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16 जिलों को किया सावधान ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16… हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग, विशेष आयोजन की तैयारी ▶ STORY हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति… सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया…