बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

अकबर-औरंगजेब का रट्टा मराया, छत्रपति को नहीं पढ़ाया… आकाश के ट्वीट पर बवाल

नई दिल्ली
 विक्की कौशल की छावा फिल्म इस वक्त सुर्खियों में छाई हुई है। विक्की कौशल ने इस मूवी में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। इस मूवी को जहां रोज करोड़ों फैंस देख रहे हैं वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा समय के कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी इस पर अपनी राय रखी है। आकाश चोपड़ा ने तो यहां तक सवाल खड़े कर दिए हैं कि स्कूल में हमें इन सब के बारे में क्यों नहीं पढ़ाया गया।
आकाश चोपड़ा ने खड़े किए सवाल

आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा कि स्कूल टाइम में हम सब को अखबर की कहानियां पढ़ाई गईं, दिल्ली में औरंगजेब के नाम से एक रोड फेमस है। ऐसा क्यों है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज छावा देखी। बहादुरी, निस्वार्थता और कर्तव्य की भावना की अविश्वसनीय कहानी। असली सवाल- हमें स्कूल में छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में बिल्कुल भी क्यों नहीं पढ़ाया गया? कहीं जिक्र तक नहीं! हालांकि, हमने सीखा कि अकबर एक महान और न्यायप्रिय सम्राट था, और यहां तक कि दिल्ली में औरंगजेब रोड नामक एक बहुत ही प्रमुख सड़क भी है। ऐसा क्यों और कैसे हुआ?'

करोड़ों में पहुंची छावा

संभाजी महाराज की वीरता की कहानी बताने वाली फिल्म 'छावा' हर किसी का दिल जीत रही है। लोगों को ये कितना पसंद आ रही है, इसका सबूत इसके पहले सोमवार की कमाई है। सोमवार को फिल्म ने बड़ी कमाई की है और इस साल रिलीज होने वाली अब तक की सारी फिल्मों से काफी आगे निकल गई है।

विज्ञापन
Advertisement

करीब 130 करोड़ के बजट में बनाई गई ये फिल्म देश भर में इससे अधिक कमाई कर चुकी है। सोमवार को 24 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो इस साल पहले सोमवार को सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। विक्की कौशल संभाजी महाराज के लीड रोल में हैं और उन्होंने अपने किरदार से हर किसी का दिल जीता है। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा अभिनेत्री रश्मिका मंदन्ना, अक्षय खन्ना और आशुतोष राणा जैसे कलाकार मौजूद हैं।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी… छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित ▶ STORY छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, बोले- युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम ▶ STORY लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का… ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विकास विजन ▶ STORY ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक 4.89 करोड़ की नई सड़क बनेगी ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से… सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव संपन्न, गुरु महिमा पर आधारित प्रस्तुतियों ने किया भावविभोर ▶ STORY सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव… बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार, CM साय और शाह मिलेंगे मुर्मू से ▶ STORY बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार,… गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बाबा प्रियदर्शी राम का लिया आशीर्वाद ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु… कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक, भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद ▶ STORY कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक,… गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव… अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी रिपोर्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश ▶ STORY अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी… विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों को किया जागरूक ▶ STORY विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों…