बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

पाकिस्तान और ISI के लिए जासूसी के आरोप में एक और यूट्यूबर मोहाली से गिरफ्तार

मोहाली
 पंजाब पुलिस ने बीते 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते एक और पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक यू-ट्यूबर है। पंजाब के डीजीपी ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने रूपनगर के गांव महालन से जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है।

जसबीर सिंह यू-ट्यूब पर जान महल नाम का एक चैनल चलाता है। उसका कनेक्शन PIO शाकिर उर्फ ​​जट्ट रंधावा के साथ निकला है। आरोपी आतंक-समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है। उसने हरियाणा में मौजूद यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​(जासूसी के लिए गिरफ्तार) और पाकिस्तानी नागरिक और पाक उच्चायोग अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के साथ भी संपर्क बनाए रखा था।
ज्योति मल्होत्रा के संपर्क में था आरोपित

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ में आरोपी जसवीर का नाम सामने आया था। यह आरोपी ज्योति मल्होत्रा के साथ जुड़ा हुआ था। इनकी आपस में कई बार बातचीत भी हुई है।

वहीं, बताया जा रहा है कि ज्योति मल्होत्रा के जरिए ही आरोपी जसवीर पाक उच्चायुक्त के निष्कासित अधिकारी एहसान उर रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में आया था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आरोपित के मोबाइल से कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं। वहीं कुछ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लोगों के नंबर भी इसके फोन में मिले हैं। यह नंबर इसने अलग-अलग नामों से सेव कर रखे थे।
आज अदालत में किया जाएगा पेश

विज्ञापन
Advertisement

आरोपित को आज मोहाली जिला अदालत में पेश किया जाएगा। पेश करने के बाद इसका रिमांड हासिल करेगी। रिमांड के दौरान पुलिस इससे पूछताछ करेगी। पुलिस को शक है कि इसके साथ कुछ और लोग भी जुड़े हो सकते हैं। वही पुलिस की तरफ से खुफिया विभाग को आरोपित के बारे में जानकारी दी गई है। वहीं खुफिया विभाग की तरफ से ही पंजाब पुलिस के साथ आरोपी से संबंधित इनपुट सांझा किया गया था। उसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जल्द ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी भी आरोपी से पूछताछ में शामिल होंगी

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ ▶ STORY सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास… वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख ▶ STORY वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने… 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति ▶ STORY 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ सहमत ▶ STORY महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव… नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव ▶ STORY नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की… रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा संदेश ▶ STORY रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन… छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी वर्षा की संभावना ▶ STORY छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी… रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दावा ▶ STORY रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय… OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा निवेश ▶ STORY OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा… साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवा का अवसर ▶ STORY साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी… खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक लाकर रचा नया कीर्तिमान ▶ STORY खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक…