बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
अंतराष्ट्रीय

युद्धविराम के समझौते के तहत हमास ने चार शव इजरायल को सौंपे थे, नेतन्याहू भड़के तो हमास ने मान ली गलती

इजरायल
इजरायल और हमास में युद्धविराम के समझौते के तहत हमास ने चार शव इजरायल को सौंपे थे। इसके बाद इजरायल ने दावा किया था कि हमास ने शिरी बिबास की जगह किसी गाजन महिला का शव भेज दिया है। बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इसके बाद हमास नए अपनी गलती मानते हुए शिरी बिबास का असली शव अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (आईसीआरसी) के हवाले किया है। अब इसे इजरायली सेना को सौंपा जाएगा।

हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। इससे पहले इजरायली अधिकारियों ने पाया कि गुरुवार को हमास द्वारा लौटाया गया शव शिरी बिबास का नहीं था। अधिकारी ने बताया कि इजरायली हवाई हमलों के कारण हुई अराजकता के कारण शवों की पहचान गलत हो गई। उन्होंने कहा, 'यह अनजाने में हुई गलती थी क्योंकि शिरी का शव उस क्षेत्र पर इजरायली हमलों के कारण अन्य शवों के साथ मिल गया था, जहां वह था।'

हमास की सशस्त्र शाखा अल-क़स्साम ने गुरुवार को चार इज़रायली बंधकों के अवशेषों को संभवतः शिरी बिबास, उनके दो बेटे एरियल और केफिर, साथ ही सेवानिवृत्त पत्रकार ओडेड लिफ़्शिट्ज़ को आईसीआरसी के माध्यम से वापस इज़रायल भेज दिया। चारों बंधकों का सात अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इज़रायल पर हमास के हमले के दौरान गाजा में अपहरण कर लिया गया था।

हालांकि बाद में गुरुवार को चार शवों पर फोरेंसिक विश्लेषण करने के बाद इज़रायली अधिकारियों ने घोषणा की कि शुरू में माना जा रहा शव शिरी बिबास का था जो उसके डीएनए से मेल नहीं खाता। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को धमकी दी कि इज़रायल शिरी के शव को सौंपने में विफलता के लिए हमास से बदला लेगा। उन्होंने कहा, 'हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमास समझौते के इस क्रूर और बुरे उल्लंघन की पूरी कीमत चुकाए।''

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत… किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु… विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार से आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव ▶ STORY विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार… कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक कृषि यंत्रों की पूजा और गेड़ी की धूम ▶ STORY कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक… मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और कृषि परंपरा की दिखी जीवंत झांकी ▶ STORY मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और… हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति, परंपरा और किसान सम्मान का पर्व है हरेली ▶ STORY हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति,… प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त बनाई ▶ STORY प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त… भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ▶ STORY भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं चलेगा ▶ STORY ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16 जिलों को किया सावधान ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16… हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग, विशेष आयोजन की तैयारी ▶ STORY हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति… सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया…