बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का हर किसी को इंतजार, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शमी ने ऐसे घटाया वजन

नई दिल्ली
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का हर किसी को इंतजार है। चैंपियंस ट्रॉफी का पांचवां मुकाबला दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच रविवार को दुबई में खेला जाएगा। सिर्फ क्रिकेट प्रेमी ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के क्रिकेटर भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का एक इंटरव्यू सामने आया है। इसमें शमी कह रहे हैं कि उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए नौ किलो वजन कम किया है। इसके अलावा शमी ने अपने डाइट प्लान से जुड़ी चीजें भी शेयर की हैं।

नौ किलो घटाया वजन
मोहम्मद शमी का यह वीडियो जियोहॉटस्टार पर आया है। इसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, मोहम्मद शमी के साथ बातचीत कर रहे हैं। सिद्धू कहते हैं कि सबसे मुश्किल काम होता है वजन कम करना। इसके बाद वह तेज गेंदबाज से पूछते हैं कि आपने यह पांच-छह किलो वजन कैसे कम किया? अभी सिद्धू का सवाल पूरा भी नहीं होता है कि शमी कहते हैं, ‘पा जी, नौ किलो कम किया है।’ यह बात सुनकर नवजोत सिंह सिद्धू भी ठहाके लगाकर हंस पड़ते हैं।

ऐसी है वेट कम करने की जर्नी
इसके बाद शमी अपना वेट कम करने की जर्नी शेयर करते हैं। शमी ने बताया एनसीए में पहुंचने के बाद उनका वजन 90 किलो के आसपास हो चुका था। इसके बाद सिचुएशन काफी चैलेंजिंग हो गई थी। शमी ने आगे बताया कि सबसे अच्छी बात यह है कि मेरी जबान ज्यादा चटपटी नहीं है। मैं मीठे से दूर रहता हूं। ऐसी चीजें बिल्कुल भी नहीं खाता हूं, जो आमतौर पर नहीं खानी चाहिए। बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की गेंदबाजी की बागडोर संभाल रहे शमी ने बताया कि 2015 के बाद से वह सिर्फ एक वक्त ही खाना खाते हैं।

ब्रेकफास्ट और लंच नहीं
शमी ने बताया कि वह ब्रेकफास्ट और लंच नहीं लेते हैं। सीधे रात का ही खाना खाते हैं। इससे उन्हें अपना वजन नियंत्रित में कामयाबी मिली। इस बातचीत के दौरान पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का यह दूसरा मुकाबला होगा। इस मैच में भारत की उम्मीदें एक बार फिर मोहम्मद शमी से होंगी। शमी ने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट झटके थे।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया… आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों का सफल पुनर्वास ▶ STORY आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों… भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में महिला सम्मान और संस्कृति ▶ STORY भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में… MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर ▶ STORY MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट ▶ STORY MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार… छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली बार गेड़ी चढ़े मंत्री-वीआईपी ▶ STORY छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट: अरपा नदी उफान पर, जनजीवन प्रभावित ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट: अरपा नदी उफान पर,… हाथ में तिरंगा थाम CM विष्णु देव साय ने किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, रायपुर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष ▶ STORY हाथ में तिरंगा थाम CM विष्णु देव साय ने किया… बगिया में CM विष्णु देव साय ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश ▶ STORY बगिया में CM विष्णु देव साय ने सुनी जनता की… CM विष्णु देव साय ने मीसाबंदी स्व. शिवबालक साव को दी श्रद्धांजलि, लोकतांत्रिक संघर्ष को किया नमन ▶ STORY CM विष्णु देव साय ने मीसाबंदी स्व. शिवबालक साव को… कुनकुरी में स्व. ज्ञानचंद जैन को CM विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना ▶ STORY कुनकुरी में स्व. ज्ञानचंद जैन को CM विष्णु देव साय… तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा ने बुलंद किया ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संदेश ▶ STORY तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा…