रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण किया। इस नए साइबर थाना भवन के शुरू होने से क्षेत्र में साइबर अपराधों की रोकथाम, जांच और पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में पुलिस व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऑनलाइन लेनदेन, इंटरनेट बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं के विस्तार के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी बढ़ी हैं। ऐसे में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आधुनिक संसाधनों और विशेषज्ञ पुलिस व्यवस्था का होना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नवीन साइबर थाना भवन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नए साइबर थाना भवन के माध्यम से साइबर अपराध से जुड़े मामलों की शिकायतों पर कार्रवाई, तकनीकी जांच और अपराधियों की पहचान करने में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध, डिजिटल धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों से जुड़े मामलों की जांच को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए आम नागरिकों में जागरूकता भी बेहद आवश्यक है। लोगों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग विवरण, ओटीपी और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए। किसी भी संदिग्ध लिंक या ऑनलाइन ऑफर के प्रति सतर्क रहना चाहिए।
दुर्ग रेंज में नवीन साइबर थाना भवन की स्थापना से पुलिस को साइबर अपराधों से निपटने के लिए बेहतर कार्यस्थल और सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे तकनीकी विशेषज्ञता के आधार पर मामलों की जांच को गति देने और पीड़ितों को न्याय दिलाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Iron Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹790
Copper Metal Strip 48″ × 0.5″ × 0.5mm (4 Feet)₹800उत्पाद देखें
Sweet Ganesha Idol₹1,357उत्पाद देखें
Triangular Clockwise Spring Copper₹1,690
Shubh Vivah Vastu Gift Set — Rabbit Pair, Kamdhenu & Prosperity Keyring₹4,199
Tree of Life₹1,090
Vastu Guruji Hair Oil — 60 ml₹450
Vastu Guruji Hair Oil — 190 ml₹990उत्पाद देखें
Moti (Pearl) for Moon — North 6 (Bhujang), 15–17 Pearls₹2,700
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Red, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Geopathic Stress Rods Small₹1,490
7 Running Horses Vastu Idol (Success & Growth Symbol)₹2,299उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 50 ml₹299
Swan Pair (Hans Jodi) Idol₹1,850उत्पाद देखें
Brass Owl Idol — Maa Lakshmi Vahan, Big Round Eyes (3.5 inch)₹1,150
Brass Bull for Share Market₹2,590

















































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे