बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

19 फरवरी को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, शपथ ग्रहण 20 को

नई दिल्ली

दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर सूत्रों से एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जानकारी मिल रही है कि 17 फरवरी को होने वाली विधायक दल की बैठक टल गई है। सूत्रों के मुताबिक अब यह बैठक 19 फरवरी को होगी और 20 फरवरी को रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो सकता है। समारोह में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं समेत एनडीएक के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

विधायक दल का नेता जा सकता है चुना
बैठक में भाजपा के सभी विधायक और दिल्ली के सातों सांसद मौजूद रहेंगे। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। इसके अलावा बैठक के बाद भाजपा विधायक दल के नेता पार्टी नेताओं के साथ उपराज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

इससे पहले 16 फरवरी शाम को खबर आई कि 17 फरवरी यानी आज विधायक दल की बैठक होगी और 18 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा। हालांकि कुछ देर बाद इसे दो दिन के लिए टाल दिया गया। इसकी वजह नहीं बताई गई।

विज्ञापन
Advertisement

भाजपा सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। इसमें प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा और NDA शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM शामिल होंगे। इसके अलावा उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत और राजनयिक भी आएंगे।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के 12 से 16 हजार लोगों को भी बुलाने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम की व्यवस्था की देखरेख के लिए भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को प्रभारी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री की रेस में 6 नाम वैसे तो भाजपा अपने मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चौंकाती आई है। पार्टी सभी राजनीतिक कयासों को किनारे करते हुए संगठन के पुराने चेहरों को प्रदेश की कमान सौंपती है। इसके बावजूद 6 विधायकों के नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने 15 विधायकों के नाम निकाले हैं। उनमें से 9 नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं। इन्हीं 9 नामों में CM, कैबिनेट मंत्री और स्पीकर के नाम तय किए जाएंगे।

दिल्ली मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 7 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में चर्चा है कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों से एक-एक भाजपा विधायक को चुना जा सकता है। बिहार और पंजाब चुनाव के अलावा जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इन्हें चुना जाएगा।

मुख्यमंत्री के 6 दावेदार…

1. रविंद्र इंद्रराज सिंह

पंजाबी दलित समुदाय से आने वाले रविंद्र पहली बार विधायक बने हैं। पंजाब में इस समुदाय को मजहबी सिख कहा जाता है। देश में इस समय एक भी दलित मुख्यमंत्री नहीं है। भाजपा ने मध्य प्रदेश में एक OBC, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आदिवासी, महाराष्ट्र और राजस्थान में ब्राह्मण को मुख्यमंत्री बनाया है। इस समय किसी भी राज्य में कोई दलित मुख्यमंत्री नहीं है।

भाजपा काफी समय से दलितों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही है। लोकसभा चुनाव में दलितों की नाराजगी की बड़ी कीमत भाजपा को चुकानी पड़ी थी। दिल्ली चुनाव में काफी मशक्कत के बाद भी दलितों और झुग्गी-झोपड़ी वासियों का वोट भाजपा हासिल नहीं कर पाई।

पार्टी के संकल्प पत्र (मैनिफेस्टो) का तीसरा पार्ट जारी करते समय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को दलित CM देने का वादा किया था। 2 बार सरकार बनी। जेल गए, तब मौका था, फिर भी दलित CM नहीं बनाया। ऐसे में दिल्ली, पंजाब समेत पूरे देश के दलितों को साधने के लिए रविंद्र को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

2. शिखा राय
शिखा राय ग्रेटर कैलाश- 1 वार्ड से दूसरी बार निगम पार्षद हैं। इस चुनाव में उन्होंने AAP के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज को करीब 3 हजार वोट से हराया है। पेशे से वकील शिखा प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष और महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रह चुकी हैं।

विपक्षी पार्टियां भाजपा और संघ पर अक्सर महिला विरोधी होने का आरोप लगाती है। इस समय भाजपा या NDA शासित किसी राज्य की CM महिला नहीं है। विपक्ष पार्टियों की सरकारों में भी सिर्फ एक राज्य (पश्चिम बंगाल) में महिला मुख्यमंत्री है। ऐसे में भाजपा शिखा राय को मौका दे सकती है।
3. प्रवेश वर्मा

प्रवेश वर्मा, पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। जाट समुदाय से आने वाले प्रवेश ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से 4099 वोट से हराया है। वे पश्चिमी दिल्ली से दो बार सांसद भी रह चुके हैं। 2019 का लोकसभा चुनाव उन्होंने 5.78 लाख वोट से चुनाव जीता, जो दिल्ली के इतिहास में सबसे बड़ी जीत थी।

प्रवेश बचपन से ही संघ से जुड़े रहे हैं। अब तक कोई चुनाव नहीं हारे। संभव है कि रणनीति के तहत ही 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया ताकि दिल्ली विधानसभा में मौका दिया जा सके।

जाट सीएम बनाकर भाजपा हरियाणा में नॉन-जाट मुख्यमंत्री की नाराजगी को कम करने की कोशिश कर सकती है। साथ ही किसान आंदोलन को शांत करने में भी मदद मिल सकती है।

4. विजेंद्र गुप्ता

छात्र राजनीति से करियर शुरू करने वाले विजेंद्र गुप्ता तीसरी बार विधायक बने हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष रहे विजेंद्र ने निगम पार्षद से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तक का सफर तय किया है। वे रोहिणी वार्ड से तीन बाद पार्षद रहे और 2015 में रोहिणी सीट से विधायक बने।

उस चुनाव में भाजपा सिर्फ तीन सीटें ही जीत सकी थी। विजेंद्र दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विजेंद्र दिल्ली में भाजपा का का बड़ा वैश्य चेहरा हैं। संगठन के साथ संघ में भी उनकी मजबूत पकड़ है। ऐसे में विजेंद्र को मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

5. राजकुमार भाटिया

राजकुमार भाटिया दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। संघ से लेकर संगठन तक में उनकी मजबूत पकड़ है। विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए गेमचेंजर साबित हुए झुग्गी-झोपड़ी अभियान में राजकुमार काफी सक्रिय रहे। RSS और ABVP का बैकग्राउंड भी भाटिया के प्रोफाइल को मजबूत करता है।

6. जितेंद्र महाजन

ABVP के साथ राजनीति शुरू करने वाले जितेंद्र महाजन तीसरी बार विधायक बने हैं। इससे पहले 2013 और 2020 में इसी सीट से चुने गए थे। हालांकि 2015 का चुनाव AAP की सरिता सिंह से हार गए थे। महाजन अपनी साधारण जीवनशैली के चर्चा में रहते हैं। लग्जरी कारों को छोड़कर स्कूटी से चलता पसंद करते हैं। पंजाबी वैश्य समुदाय से आने वाले महाजन लंबे समय से RSS से जुड़े हैं।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया… आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों का सफल पुनर्वास ▶ STORY आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों… भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में महिला सम्मान और संस्कृति ▶ STORY भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में… MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर ▶ STORY MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट ▶ STORY MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार… छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली बार गेड़ी चढ़े मंत्री-वीआईपी ▶ STORY छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट: अरपा नदी उफान पर, जनजीवन प्रभावित ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट: अरपा नदी उफान पर,… हाथ में तिरंगा थाम CM विष्णु देव साय ने किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, रायपुर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष ▶ STORY हाथ में तिरंगा थाम CM विष्णु देव साय ने किया… बगिया में CM विष्णु देव साय ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश ▶ STORY बगिया में CM विष्णु देव साय ने सुनी जनता की… CM विष्णु देव साय ने मीसाबंदी स्व. शिवबालक साव को दी श्रद्धांजलि, लोकतांत्रिक संघर्ष को किया नमन ▶ STORY CM विष्णु देव साय ने मीसाबंदी स्व. शिवबालक साव को… कुनकुरी में स्व. ज्ञानचंद जैन को CM विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना ▶ STORY कुनकुरी में स्व. ज्ञानचंद जैन को CM विष्णु देव साय… तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा ने बुलंद किया ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संदेश ▶ STORY तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा…