बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
पंजाब

पंजाब में हिंदू वोट बैंक साधने भाजपा का बड़ा दांव: कैप्टन, जाखड़ और अकाली दल की तिकड़ी पर नजर

जालंधर
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सत्ता का लुत्फ शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लिया था। अकाली दल से अलग होने के बाद से पार्टी लगातार सत्ता से बाहर है और सत्ता में दोबारा आने के लिए हर तरह का प्रयास कर रही है, लेकिन पार्टी को सफलता नहीं मिल रही, जिसके लिए पार्टी ने कई तरह के एक्सपैरीमैंट भी करके देख लिए। ब्राहमण-बनिया वोट से लेकर जाट सिख वोट तक की यात्रा करके अब शायद भाजपा दोबारा हिंदु वोट की ओर लौटने लगी है, जिसका अंदाजा कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर अश्विनी शर्मा की तोजपोशी से देखा जा रहा है।

कैप्टन से लेकर बिट्टू किसी से नहीं बनी बात
वैसे भाजपा हिंदु वोट के लिए सदा ही जानी जाती रही है, लेकिन पिछले कुछ समय से पंजाब में पार्टी को सबको साथ लेकर चलने का एक नया शौक पैदा हुआ था। वैसे यह शौक पार्टी का शायद अपना नहीं था, बल्कि दूसरे दलों से आए कुछ नेताओं ने पार्टी हाईकमान को यह शौक डाल दिया था।  कांग्रेस में मुख्यमंत्री के तौर पर सत्ता का आनंद लेकर भाजपा में आए कैप्टन अमरेंद्र सिंह को लेकर पार्टी बेहद उत्साहित थी, कैप्टन के साथ-साथ सुनील जाखड़, रवनीत बिट्टू, और न जाने और कितने नेता भाजपा में आए। इन्हीं में से शायद कुछ लोगों ने पार्टी को हिंदु वोट छोड़कर पंजाब में सिख वोट की अहमियत गलत तरीके से बयान कर दी, जिसका असर यह हुआ कि पार्टी अपना पक्का वोट बैंक छोड़कर दूसरे वोट बैंक के पीछे भागने लगी।

वोट प्रतिशत पर ताली, लेकिन सीटों को लेकर हाथ खाली
जाट सिख वोट को भुनाने की पार्टी को शायद इसलिए जरूरत पड़ी क्योंकि पंजाब में अकाली दल का साथ छोड़ने के बाद गांवों में जाने के लिए उसे वैसे चेहरे चाहिए थे। इस एक्सपैरीमैंट के लिए पार्टी ने कई तरह की कोशिशें की। यहां तक कि सुनील जाखड़ को प्रधान बनाया और रवनीत बिट्टू को राज्य मंत्री का दर्जा दिया। कैप्टन अमरेंद्र सिंह को भी प्रदेश में अहम जिम्मेदारियां दी गईं, लेकिन पार्टी का वोट बैंक जिस स्तर पर जाना चाहिए था, वहां नहीं गया। पार्टी के नेता 18 प्रतिशत वोट बैंक को लेकर बातें तो बहुत करते हैं, लेकिन ये लोग इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि यह वोट बैंक सीटों में कन्वर्ट नहीं हो रहा। और जब तक वोट बैंक सीटों में कन्वर्ट नहीं होता, राज्य में सरकार बनाने बारे सोचा भी नहीं जा सकता।

अश्विनी शर्मा की वापसी ने जाहिर की कई संभावनाएं
वर्ष 2017 से भारतीय जनता पार्टी पंजाब की सत्ता से बाहर है और उस समय पंजाब के भाजपा अध्यक्ष की डोर हिंदू नेता के हाथ में थी। कई एक्सपैरीमैंट करने के बाद शायद भाजपा को अब लगता है कि अपना पक्का हिंदू वोट बैंक ही उसे राज्य की सत्ता की चाबी दे सकता है, शायद इसी कारण पार्टी ने अश्विनी शर्मा को एक बार फिर से प्रदेश में अहम जिम्मेदारी दी है। लेकिन यह बात तो साफ है कि अश्विनी शर्मा की ताजपोशी के बाद राज्य में कुछ और बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि जितने भी इंपोर्टिड नेताओं को पार्टी ने अहमियत दी, उनमें से कोई भी राज्य में पार्टी की 'अहमियत' नहीं बना पाया। उल्टा पार्टी को नुक्सान ही हुआ, क्योंकि पार्टी का अपना कैडर जो वर्षों से दरी बिछाने से लेकर चाय पिलाने का कार्य कर रहा था, और उसे जिसे पार्टी की रीढ़ की हड्डी कहा जाता था, वो भी पार्टी से विमुख हो गया। बेशक इनमें से अधिकतर लोगों ने किसी अन्य दल का हिस्सा बनने से बेहतर खामोश रहकर 'तेल की धार' देखने का ही फैसला लिया।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया… आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों का सफल पुनर्वास ▶ STORY आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों… भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में महिला सम्मान और संस्कृति ▶ STORY भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में… MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर ▶ STORY MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट ▶ STORY MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार… छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली बार गेड़ी चढ़े मंत्री-वीआईपी ▶ STORY छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट: अरपा नदी उफान पर, जनजीवन प्रभावित ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट: अरपा नदी उफान पर,… हाथ में तिरंगा थाम CM विष्णु देव साय ने किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, रायपुर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष ▶ STORY हाथ में तिरंगा थाम CM विष्णु देव साय ने किया… बगिया में CM विष्णु देव साय ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश ▶ STORY बगिया में CM विष्णु देव साय ने सुनी जनता की… CM विष्णु देव साय ने मीसाबंदी स्व. शिवबालक साव को दी श्रद्धांजलि, लोकतांत्रिक संघर्ष को किया नमन ▶ STORY CM विष्णु देव साय ने मीसाबंदी स्व. शिवबालक साव को… कुनकुरी में स्व. ज्ञानचंद जैन को CM विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना ▶ STORY कुनकुरी में स्व. ज्ञानचंद जैन को CM विष्णु देव साय… तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा ने बुलंद किया ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संदेश ▶ STORY तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा…