बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

24 घंटे के लिए चारधाम यात्रा स्थगित

देहरादून

उत्तराखंड से चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड में हो रही लगातार भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंकाओं को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं रविवार और सोमवार के लिए भारी बारिश का अलर्ट है। इसको देखते हुए 24 घंटे के लिए यात्रा रोकी गई है।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है, ताकि मार्गों पर फंसे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके। संबंधित जिलों के प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय किया गया है।

श्रद्धालुओं से की प्रशासन ने अपील
विनय शंकर पांडेय ने बताया कि आगे की यात्रा को लेकर निर्णय कल मौसम की स्थिति और मार्गों की समीक्षा के पश्चात लिया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थलों की ओर प्रस्थान न करें।

विज्ञापन
Advertisement

घरों और दुकानों में भी घुसा पानी
बता दें कि जनपद रुद्रप्रयाग की सीमा से होकर गुजरने वाला बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोबगड़ के पास मलबा-पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित चल रहा है। कार्यदायी संस्था के स्तर से मार्ग को खोले जाने के प्रयास जारी हैं। रुद्रप्रयाग जिले में लगातार वर्षा हो रही है।

अगस्त्यमुनि के स्टेट बैंक मोहल्ले में भारी बारिश से कई घरों और दुकानों में पानी घुसा है। बाईपास के डंप मलबे से नुकसान हुआ है। लोग दहशत में हैं और आधी रात से लोग जागकर अपने सामान को बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं।

डैम से छोड़ा जाएगा पानी
श्रीनगर डैम प्राधिकरण की तरफ से जानकारी दी गई है कि 27 जून की देर रात से अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों में अत्यधिक जल प्रवाह के कारण श्रीनगर डैम में भारी मात्रा में मलबा और कचरा एकत्र हो गया है। इस स्थिति के प्रबंधन के लिए 29 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक डैम के गेट से लगभग 2500 से 3000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा, जिसके साथ मलबा और कचरा भी निकलेगा। इस दौरान सभी को सतर्क करने की सलाह दी गई है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी… Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, डॉक्टर देंगे रोजाना की तरह सेवाएं ▶ STORY Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम… Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका? ▶ STORY Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या… जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं ▶ STORY जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री… बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण ▶ STORY बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं… प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त पढ़ें पसंदीदा किताबें ▶ STORY प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त… Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी ▶ STORY Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का… सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा जलाभिषेक ▶ STORY सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा…