बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

जीआईएस में प्रधानमंत्री मोदी लांच करेंगे प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

  • जीआईएस में प्रधानमंत्री मोदी लांच करेंगे प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • भोपाल आने वाले सभी निवेशक हमारे विशेष अतिथि उनका स्वागत भारतीय परम्परा से करें
  • विभिन्न श्रेणियों में अब तक हुए 31 हजार 659 से अधिक पंजीयन
  • 60 देशों के प्रतिभागी शामिल होंगे, 18 हजार 736 प्रतिभागियों ने आने की सहमति भी दी
  • ओडीओपी उत्पादों के प्रदर्शन के लिए तैयार किया जाएगा एक गांव, मूर्तिकला का होगा विशेष प्रदर्शन
  • मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के लिये की शीर्ष समिति की बैठक
  • परस्पर समन्वय और सामंजस्य से कार्य करने के दिए निर्देश

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में 24 एवं 25 फरवरी को भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के सुव्यवस्थित बेहतर आयोजन के लिए गठित शीर्ष समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे दो दिवसीय जीआईएस का शुभारंभ कर मध्यप्रदेश की सभी नवीनतम औद्योगिक नीतियों की लॉन्चिंग भी करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जीआईएस परिसर में स्थापित किये जाने वाले एमपी एक्सपीरियंस जोन का अवलोकन भी करेंगे। इस जोन में इमर्सिव डिजिटल वॉक-थ्रू के रूप में मध्यप्रदेश की विरासत, अब तक की प्रगति और भावी आकांक्षाओं का समन्वित संयोजन एवं प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जीआईएस को भव्य, सुव्यवस्थित और परिणामदायी बनाने के लिए सभी विभाग बेहतर समन्वय एवं सामंजस्य से कार्य करें।

आयोजन को बनाएं ऐतिहासिक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देशित किया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से की जा रही है। इसीलिए आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारियां व्यापक स्तर पर की जायें। जीआईएस के आयोजन में प्रबंधन संबंधी कोई भी कमी न रहे।

विज्ञापन
Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि निवेशकों को सहज आकर्षित करने के लिए राज्य की सभी निवेशक हितैषी औद्योगिक नीतियों, म.प्र. में उद्योगों के लिए उपलब्ध व्यापक अधोसंरचनाओं और संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को इंडस्ट्री फ्रेंडली स्टेट बनाने के लिए निवेशकों को वांछित सभी जरूरी सहायता एवं सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।

देश-विदेश से आने वाले निवेशक हमारे विशेष अतिथि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जीआईएस में देश-विदेश से भोपाल आने वाले निवेशक हमारे विशेष अतिथि हैं, इसलिए उनका स्वागत व अभिनंदन विशुद्ध भारतीय आतिथ्य परम्परा से किया जाए। इन दो दिनों को स्मरणीय बनाने के लिए मध्यप्रदेश की संस्कृति, यहां की सत्कार परम्परा, विभिन्न कला उत्पादों सहित यहां के ख़ान-पान, व्यंजन आदि का विशेष रूप से प्रदर्शन किया जाए, जिससे निवेशक दो दिन मध्यप्रदेश में रहने के शानदार अनुभव लेकर जाएं। मुख्यमंत्री ने भोपाल के तालाबों एवं पूरे शहर का आकर्षक सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़ी झील में पाल-नौकायन और ई-बैटरी से चलित नौकाओं का संचालन किया जाए, जिससे निवेशक और दूसरे प्रतिभागी भोपाल के अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ ले सकें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों से कहा कि इस समिट से प्रदेश में औद्योगिक विकास को नया आयाम मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने निवेशकों को बेहतर सुविधाएं देने और सुगम प्रक्रियाओं को लागू करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि जीआईएस में 60 से अधिक देश के प्रतिभागी शामिल होंगे। इसमें जिम्बाब्वे के उप मंत्री सहित 10 देशों के राजदूत, 8 देशों के उच्चायुक्त, 7 देशों के काउंसलेट जनरल सहित कुल 133 विदेशी प्रतिभागी शामिल होंगे। जीआईएस में देश के प्रमुख उद्योगपतियों सहित भारत की अग्रणी कंपनियों को 300 से अधिक अध्यक्ष, एमडी और सीईओ भी प्रतिभागी के रूप में शामिल होंगे। जीआईएस में 6 विभागीय सम्मेलन, 6 कंट्री सेशन एवं 10 सेक्टोरल सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। बताया गया कि जीआईएस में अब तक विभिन्न श्रेणियों में 31 हजार 659 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। इनमें से 18 हजार 736 से अधिक प्रतिभागियों ने भोपाल आने की सहमति भी दी है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि जीआईएस आयोजन परिसर में ही 'एक जिला-एक उत्पाद' श्रेणी के सभी उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए एक पूरा गांव तैयार किया जा रहा है। परिसर में पारम्परिक मिट्टी के बर्तनों, टेराकोटा हस्तनिर्मित मिट्टी की कलाकृतियां एवं म.प्र. की प्रख्यात मूर्तिकला के शिल्पों का भी विशेष प्रदर्शन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीआईएस की अबतक की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि हम सब भोपाल को विश्व पटल पर एक आईडियल इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बनाने के लिए मिलकर प्रयास करें। जीआईएस भोपाल के लिए एक सौगात बनने जा रही है।

जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर आयोजित इस बैठक में भोपाल जिले के सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भोपाल शहर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित करने के लिए हृदय से आभार जताया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह समिट हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस जीआईएस से भोपाल जिले के युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग से कहा कि वे जीआईएस के दौरान भोपाल शहर की बड़ी और छोटी झील में जल से जुड़ी खेल क्रीड़ाएं आयोजित करें। इससे देश-विदेश से यहां आने वाले निवेशक और प्रतिभागी भोपाल से आत्मीयता से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि जीआईएस को सफल बनाने के लिए भोपाल के नागरिकों की सहभागिता और सहयोग जरूरी है। खेल मंत्री ने भोपाल शहर में हो रही जीआईएस को सफल बनाने के लिए नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में उपस्थित भोपाल जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी जीआईएस के बारे में अपने सुझाव रखे और कहा कि भोपाल सभी निवेशकों एवं प्रतिभागियों का पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत करेगा।

बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर,खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला पंचायत अध्यक्ष भोपाल श्रीमती रामकुंवर गुर्जर सहित मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन राघवेंद्र कुमार सिंह, सचिव एवं आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड चंद्रमौली शुक्ला एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास… बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी…