LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
छत्तीसगढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल ने भरूवाडीह कला के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल ने भरूवाडीह कला के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर समस्याएं जानी और प्राचार्य द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की।

खरोरा। खरोरा विकासखंड के ग्राम भरूवाडीह कला स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन कुमार अग्रवाल ने छात्रों से संवाद कर विद्यालय की स्थिति और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से सीधे बातचीत कर शिक्षा की गुणवत्ता, सुविधाओं और अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उपलब्ध संसाधनों को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और इसके लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

प्राचार्य दिनेश वर्मा के प्रयासों की सराहना

इस विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश वर्मा ने अपने निजी प्रयासों और योगदान से स्कूल को नई पहचान दिलाई है। जानकारी के अनुसार विद्यालय वर्ष के 365 दिन खुला रहता है और नियमित रूप से अध्ययन-अध्यापन का कार्य संचालित होता है।
प्राचार्य द्वारा अपने निजी व्यय से विद्यालय की मरम्मत, उद्यान निर्माण, साज-सज्जा और वातावरण सुधार का कार्य करवाया गया, जिससे विद्यालय का स्वरूप आदर्श विद्यालय जैसा हो गया है। इस अनुकरणीय पहल की जिला पंचायत अध्यक्ष ने विशेष प्रशंसा की।

जनप्रतिनिधि भी रहे उपस्थित

निरीक्षण के दौरान मंडल उपाध्यक्ष छगन यादव, ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि सेतकुमार बंजारे और छड़ियां गांव के सरपंच प्रतिनिधि उगेंद्र देवांगन भी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय के सतत विकास और बच्चों की शिक्षा को मजबूत करने के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
Advertisement

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ और छात्रों ने भी जनप्रतिनिधियों से खुलकर संवाद किया।


Heshma lahre
लेखक: Heshma lahre

Heshma lahre is a dedicated journalist at Dabang Awaz, known for her comprehensive coverage across all news categories, delivering accurate and timely reports with integrity.