बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

शिक्षा में AI का प्रभावी उपयोग और मजबूत परीक्षा प्रणाली समय की आवश्यकता: बृजमोहन अग्रवाल

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसदीय समिति की बैठक में AI आधारित शिक्षा, रोजगार क्षमता और राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी व मजबूत बनाने पर बल दिया।

नई दिल्ली/रायपुर, 1 जुलाई। रायपुर लोकसभा सांसद एवं शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति के सदस्य श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत की शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम, कौशल आधारित और रोजगारोन्मुख बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का जिम्मेदार और प्रभावी उपयोग विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ भारत को ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था के रूप में मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

बुधवार को संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सक्रिय सहभागिता की। बैठक के दौरान राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में व्यापक सुधार, परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के उपाय तथा शिक्षा क्षेत्र में AI के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा प्रक्रिया से मिले अनुभवों और उनसे मिली सीख पर भी विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, निष्पक्ष और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए कई सुझाव रखे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य एक मजबूत और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली पर निर्भर करता है। ऐसे में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम, पारदर्शी तथा जवाबदेह बनाने के लिए प्रभावी सुधारों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में AI का समावेश केवल डिजिटल तकनीक तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों का विस्तार होना चाहिए।

विज्ञापन
Advertisement

शिक्षा में AI का प्रभावी उपयोग और मजबूत परीक्षा प्रणाली समय की आवश्यकता: बृजमोहन अग्रवाल

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा प्रणाली को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना बेहद जरूरी है, ताकि भारतीय युवा वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपनी मजबूत पहचान बना सकें। आधुनिक तकनीकों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मजबूत मूल्यांकन प्रणाली देश के विकास की आधारशिला साबित होगी।

बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री मुकुल वासनिक, वरिष्ठ सांसद श्री रवि शंकर प्रसाद, अंतरिक्ष विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन, उच्चतर शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक डॉ. अभिषेक सिंह सहित शिक्षा और तकनीक क्षेत्र के अनेक विशेषज्ञों ने अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि समिति में हुए व्यापक मंथन और विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर देश की शिक्षा व्यवस्था को अधिक आधुनिक, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप बनाने में महत्वपूर्ण दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और शिक्षा को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।


Dipti Das
लेखक / Author

दीप्ति दास दबंग आवाज़ की संवाददाता हैं, जो विभिन्न विषयों पर सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया… आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों का सफल पुनर्वास ▶ STORY आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों… भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में महिला सम्मान और संस्कृति ▶ STORY भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में… MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर ▶ STORY MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट ▶ STORY MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार… छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली बार गेड़ी चढ़े मंत्री-वीआईपी ▶ STORY छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट: अरपा नदी उफान पर, जनजीवन प्रभावित ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट: अरपा नदी उफान पर,… हाथ में तिरंगा थाम CM विष्णु देव साय ने किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, रायपुर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष ▶ STORY हाथ में तिरंगा थाम CM विष्णु देव साय ने किया… बगिया में CM विष्णु देव साय ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश ▶ STORY बगिया में CM विष्णु देव साय ने सुनी जनता की… CM विष्णु देव साय ने मीसाबंदी स्व. शिवबालक साव को दी श्रद्धांजलि, लोकतांत्रिक संघर्ष को किया नमन ▶ STORY CM विष्णु देव साय ने मीसाबंदी स्व. शिवबालक साव को… कुनकुरी में स्व. ज्ञानचंद जैन को CM विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना ▶ STORY कुनकुरी में स्व. ज्ञानचंद जैन को CM विष्णु देव साय… तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा ने बुलंद किया ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संदेश ▶ STORY तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा…