बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश रोडवेज में 5000 महिला कंडक्टरों की भर्ती, इन तारीखों पर लगेगा रोजगार मेला

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में 5000 महिला संविदा परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है. अब 17 और 20 फरवरी के अलावा 4 मार्च को भी रोजगार मेले लगने हैं. इसके लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं. परिवहन निगम में रोजगार पाने की इच्छुक महिलाओं को अभी 3 अवसर और मिलेंगे. इससे पहले 6 फरवरी को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ और गोरखपुर में मेला लगा था.

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग की ओर से जिलों में रोजगार मेले लगाए लगाए जा रहे हैं. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि 17 फरवरी को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी, जबकि 20 फरवरी को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़ और 4 मार्च को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा, प्रयागराज में रोजगार मेले का आयोजन होगा.

भर्ती के लिए इंटरमीडिएट की योग्यता के साथ सीसीसी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है. महिला अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट में प्राप्तांकों की मेरिट निर्धारित करते हुए सीधे संविदा परिचालक के पद पर तैनाती दी जाएगी. उन्होंने बताया कि एनसीसी बी प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र, भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार व राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र धारक महिला अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट में प्राप्तांकों पर पांच फीसदी का वेटेज भी दिया जाएगा. महिलाओं को नियुक्ति उनके मूल जिले में ही दी जाएगी.

महिला कंडक्टरों को 2.02 रुपए प्रति किलोमीटर के अनुसार भुगतान किया जाएगा. इसके अलावा 7.50 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा का भी लाभ मिलेगा. रोजगार मेले के साथ-साथ निगम की बेवसाइट www.upsrtc.com पर भी ऑनलाइन आवेदन क्षेत्रवार लिए जा रहे हैं. इसके लिए संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है. उम्र सीमा 21 से 40 वर्ष तक रखी गई है.

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति, परंपरा और किसान सम्मान का पर्व है हरेली ▶ STORY हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति,… प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त बनाई ▶ STORY प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त… भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ▶ STORY भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं चलेगा ▶ STORY ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16 जिलों को किया सावधान ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16… हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग, विशेष आयोजन की तैयारी ▶ STORY हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति… सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया… आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों का सफल पुनर्वास ▶ STORY आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों… भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में महिला सम्मान और संस्कृति ▶ STORY भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में… MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर ▶ STORY MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट ▶ STORY MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार… छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली बार गेड़ी चढ़े मंत्री-वीआईपी ▶ STORY छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली…