LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
मनोरंजन

‘खुदा हाफ़िज़ 2’ के बाद फ़ारूक़ कबीर की अगली पेशकश ‘सलाकार’

मुंबई,

 एक्शन-थ्रिलर फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक फ़ारूक़ कबीर अब अपनी नई फिल्म 'सलाकार' के साथ वापसी कर रहे हैं। 'खुदा हाफ़िज़' जैसी हिट सीरीज़ देने के बाद फ़ारूक़ कबीर इस बार वे एक ऐसे भारतीय जासूस की कहानी लेकर आए हैं, जिसने साहस और हिम्मत से देश की सुरक्षा सुनिश्चित की। फ़ारूक़ कबीर ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म सलाकार का मोशन पोस्टर जारी किया है। यह फिल्म जल्द ही जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।

दिसंबर 2023 में फ़ारुख़ कबीर ने यह भी बताया था कि फिल्म में अभिनेत्री मौनी रॉय मुख्य भूमिका में होंगी। फ़ारूक़ कबीर ने कहा, आज के समय में अपने काम की पूरी जिम्मेदारी लेना, अपने विचारों पर डटे रहना और हर मुश्किल का सामना करते हुए अपने विज़न को पूरा करना आसान नहीं है। लेकिन, मेरे लिए ये सब मेरे खून में है। उन्होंने कहा, ‘खुदा हाफ़िज़ 2' के बाद मैं तभी लौटना चाहता था, जब मेरे पास कहने के लिए कुछ वाकई दमदार हो। 'सलाकार' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक जरूरी कहानी है, ऐसी कहानी, जो सच्चाई के बहुत करीब, भावनात्मक और असरदार है। अब जब यह बन चुकी है, तो मैं चाहता हूँ कि दुनिया इसे देखे। फिल्म 'सलाकार' की रिलीज़ डेट का ऐलान जल्द किया जाएगा और यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

 

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.