बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

बरसते पानी में भी उमड़ा आस्था का सैलाब, गरियाबंद की रथयात्रा में शामिल हुए 20 हजार श्रद्धालु

मूसलाधार बारिश के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शामिल होकर आस्था का परिचय दिया।

गरियाबंद। मूसलाधार बारिश भी भगवान श्रीजगन्नाथ के भक्तों की आस्था को डिगा नहीं सकी। गुरुवार को गरियाबंद में आयोजित भव्य रथयात्रा महोत्सव में लगभग 15 से 20 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। बारिश के बीच शुरू हुई यात्रा कुछ ही देर बाद मौसम साफ होने पर और भी भव्य रूप में आगे बढ़ी। पूरे शहर में “जय जगन्नाथ” के जयघोष गूंजते रहे और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

श्री राम जानकी मंदिर, सिविल लाइन से प्रारंभ हुई लगभग आधा किलोमीटर लंबी रथयात्रा का आयोजन श्री जगन्नाथ परिवार युवा बल, गरियाबंद द्वारा किया गया। भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। जैसे ही रथ आगे बढ़ा, श्रद्धालुओं में रथ की रस्सी खींचने की होड़ लग गई। यात्रा में महिलाओं, युवाओं, बच्चों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बरसते पानी में भी उमड़ा आस्था का सैलाब, गरियाबंद की रथयात्रा में शामिल हुए 20 हजार श्रद्धालु

रथयात्रा श्री राम जानकी मंदिर से निकलकर भूतेश्वर चौक, तिरंगा चौक, कुम्हारापारा, सुभाष चौक, बजरंग चौक और मानस चौक होते हुए पुराना मंगल बाजार पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पुष्पवर्षा की और विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंचों के माध्यम से यात्रा का भव्य स्वागत किया।

बरसते पानी में भी उमड़ा आस्था का सैलाब, गरियाबंद की रथयात्रा में शामिल हुए 20 हजार श्रद्धालु

तिरंगा चौक पर समिति, नगर पालिका परिषद एवं राम राज युवा संगठन द्वारा भगवान की आरती उतारी गई, श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन
Advertisement

रथयात्रा का प्रमुख आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। जय अम्बे धूमल (रायपुर), साहू डीजे लाइट (दुर्ग), मां मेलोडी (ओडिशा), रितेश लेजर लाइट (कवर्धा), कालाहांडी कट्टपा टीम, राम सेतु चलित झांकी, श्री हरि संकीर्तन बालिका दल, बैगा लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी पंडवानी ने कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया। धूमल और भक्ति संगीत की धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

धार्मिक मान्यता के अनुसार आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को भगवान श्रीजगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर भक्तों के बीच आते हैं। यह यात्रा समाज में प्रेम, समरसता, सेवा और लोककल्याण का संदेश देती है तथा सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रतीक मानी जाती है।

पूरे आयोजन के दौरान पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। देर रात तक श्रद्धालु भगवान श्रीजगन्नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते रहे और पूरे गरियाबंद में भक्ति एवं उत्सव का माहौल बना रहा।


Dipti Das
लेखक / Author

दीप्ति दास दबंग आवाज़ की संवाददाता हैं, जो विभिन्न विषयों पर सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…