बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग फिर कर्मचारी संगठनों से पदोन्नति को लेकर चर्चा करने की तैयारी में

भोपाल
 मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। पदोन्नति में आरक्षण को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश के बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग एक बार फिर कर्मचारी संगठनों से पदोन्नति को लेकर चर्चा करने की तैयारी में है।

मध्य प्रदेश में 2016 से कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण का मामला लंबित है। पदोन्नति में आरक्षण नियम निरस्त होने के कारण वर्ष 2016 से पदोन्नतियां बंद हैं, जिसके चलते अबतक हजारों कर्मचारी बिना पदोन्नत हुए रिटायर हो गए है और कई इस साल रिटायर होने वाले है। प्रदेश सरकार प्रमोशन नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी जा चुकी है, लेकिन अबतक कोई रास्ता नहीं निकल पाया है।इधर,अन्य पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण का मामला भी ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।हालांकि बीते दिनों सीएम मोहन यादव ने इन दोनों मुद्दों पर अधिकारियों को शीघ्र समाधान निकालने को कहा था।

एमपी सरकार करेगी कर्मचारी संगठनों से चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीएम के निर्देश के बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग सभी संबंधित पक्षों से जुड़े कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से प्रमोशन में आरक्षण पर चर्चा करेगा। यदि कोई रास्ता निकलता है तो महाधिवक्ता से परामर्श करके सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई का आग्रह किया जाएगा। चुंकी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को यथा स्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।इतना ही नहीं यही विवाद अन्य पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर भी बना हुआ है। अब देखना होगा कि क्या शिवराज सरकार से अटका प्रमोशन में आरक्षण का मुद्दा सुलझता है या अभी इसके लिए और
कर्मचारियों को और इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Advertisement

कर्मियों-डॉक्टरों की छुट्टी 25 फरवरी तक रद्द

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर समिट के चलते 25 फरवरी तक अस्पतालों के डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। प्रदेश सरकार ने सभी बड़े सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों अलर्ट मोड पर रहने के आदेश जारी करने के साथ डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के आदेश भी जारी किए हैं।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी… छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित ▶ STORY छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, बोले- युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम ▶ STORY लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का… ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विकास विजन ▶ STORY ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक 4.89 करोड़ की नई सड़क बनेगी ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से… सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव संपन्न, गुरु महिमा पर आधारित प्रस्तुतियों ने किया भावविभोर ▶ STORY सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव… बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार, CM साय और शाह मिलेंगे मुर्मू से ▶ STORY बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार,… गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बाबा प्रियदर्शी राम का लिया आशीर्वाद ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु… कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक, भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद ▶ STORY कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक,… गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव… अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी रिपोर्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश ▶ STORY अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी… विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों को किया जागरूक ▶ STORY विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों…