बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

हवन कुंड, संस्कृत श्लोक और मूर्तियां…’, हिंदू पक्ष ने गिनाए मंदिर होने के सबूत, धार भोजशाला केस में सुनवाई

 धार

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच में धार की विवादित भोजशाला को लेकर नियमित सुनवाई शुरू हुई. जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की डिवीजन बेंच के सामने हिंदू पक्ष ने कड़ा तर्क दिया कि यह स्मारक कभी मस्जिद था ही नहीं, बल्कि यह राजा भोज द्वारा निर्मित वाग्देवी (सरस्वती) का मंदिर है। 

'हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस' के वकील विष्णु शंकर जैन ने दलील दी, ''ASI की वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट साफ बताती है कि वर्तमान ढांचा मंदिर के अवशेषों और स्तंभों का दोबारा इस्तेमाल करके बनाया गया है। 

परिसर में आज भी संस्कृत श्लोकों वाले शिलालेख, हवन कुंड, मंडप और हिंदू देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां मौजूद हैं. यह ढांचा 1034 ईस्वी में परमार राजा भोज ने बनाया था. आक्रमणकारियों ने प्रतीकों को मिटाने के बावजूद मूल चरित्र आज भी जीवंत है। 

विज्ञापन
Advertisement

ASI के नियमों के अनुसार, किसी भी संरक्षित स्मारक का मूल धार्मिक स्वरूप बदला नहीं जा सकता, इसलिए यहां सिर्फ हिंदुओं को पूजा का अधिकार मिलना चाहिए। 

मुस्लिम पक्ष का विरोध और आपत्तियां
तकरीबन 2 घंटे तक चली सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे एक वकील ने अनुरोध किया कि हिंदू समुदाय की याचिका के समर्थन में पेश किए गए सभी दस्तावेजों की प्रतियां उन्हें भी उपलब्ध कराई जाएं।

हाई कोर्ट ने इस अनुरोध को मंजूर करते हुए मौखिक रूप से कहा कि दलीलें पूरी होने के बाद, इस मामले से जुड़े सभी पक्ष अपनी आपत्तियां पेश कर सकते हैं, जिन पर कोर्ट विचार करेगा. डिवीजन बेंच ने कहा कि वह मंगलवार को भी इस मामले की सुनवाई जारी रखेगी। 

क्या कहती है ASI की रिपोर्ट?
बता दें कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद ASI ने दो साल पहले विवादित परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया था और एक रिपोर्ट पेश की थी. 2000 से ज्यादा पन्नों की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मस्जिद से पहले, धार के परमार राजाओं के शासनकाल का एक विशाल ढांचा वहां मौजूद था और मौजूदा विवादित ढांचा मंदिर के ही हिस्सों का दोबारा इस्तेमाल करके बनाया गया था। 

यह ध्यान देने लायक बात है कि परमार राजाओं ने 9वीं सदी से लेकर 400 सालों तक मध्य-पश्चिमी भारत के मालवा के आस-पास के एक बड़े इलाके पर राज किया था। 

मुस्लिम पक्ष का विरोध और आपत्तियां
मुस्लिम पक्ष ने ASI के सर्वेक्षण पर सवाल उठाए हैं और हिंदू पक्ष के इस दावे को खारिज कर दिया है कि भोजशाला परिसर असल में एक मंदिर था। 

इसके अलावा, मुस्लिम पक्ष का आरोप है कि ASI ने उनकी पिछली आपत्तियों को नजरअंदाज किया और सर्वेक्षण में विवादित परिसर के अंदर 'चोर दरवाजजे से रखी गई चीजों' को भी शामिल कर लिया। 

ASI के 7 अप्रैल 2003 के आदेश के मुताबिक, हिंदुओं को हर मंगलवार को इस परिसर में पूजा करने की इजाजत है, जबकि मुसलमानों को शुक्रवार को नमाज पढ़ने की अनुमति है। 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
पंकज त्रिपाठी: 'बीज बोने में लगा समय', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से पहले का सफर ▶ STORY पंकज त्रिपाठी: 'बीज बोने में लगा समय', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर'… छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा क्रांति: CM साय के नेतृत्व में बदलती तस्वीर ▶ STORY छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा क्रांति: CM साय के नेतृत्व में… मुख्यमंत्री साय का फोकस— हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ ▶ STORY मुख्यमंत्री साय का फोकस— हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे शासन… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरगुजा की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरगुजा की स्वास्थ्य सेवाओं… जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव… एमजीएम स्कूल में छात्रसंघ ने ली शपथ, पौधारोपण और सड़क सुरक्षा का दिया संदेश ▶ STORY एमजीएम स्कूल में छात्रसंघ ने ली शपथ, पौधारोपण और सड़क… इंदौर के सुमेध श्रीवास्तव ने वर्ल्ड यूथ स्किल्स में जीता रजत, भारत गौरवान्वित ▶ STORY इंदौर के सुमेध श्रीवास्तव ने वर्ल्ड यूथ स्किल्स में जीता… कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: AI मिशन को 500 करोड़, औद्योगिक रोडमैप को मंजूरी ▶ STORY कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: AI मिशन को 500 करोड़,… उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 8 अगस्त से मिलेगी राहत ▶ STORY उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 8 अगस्त… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माँ के नाम लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माँ के नाम लगाया पीपल का… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में FRA और PESA टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में FRA और PESA… ऑपरेशन निश्चय: खरोरा पुलिस ने 120 पौवा अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा ▶ STORY ऑपरेशन निश्चय: खरोरा पुलिस ने 120 पौवा अवैध शराब के…