बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट ने पीजी काउंसिलिंग पर लगाई रोक, अगली सुनवाई 25 को

बिलासपुर

 छत्तीसगढ़ में स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रम प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई गई। याचिकाकर्ताओं की तरफ से बताया गया कि वे सेवारत डॉक्टर हैं। 2024 की प्रवेश परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल की है। नियमों के अनुसार सेवारत श्रेणी के तहत पात्रता के लिए 31 जनवरी 2024 तक तीन साल की सेवा पूरी करना अनिवार्य है, लेकिन काउंसिलिंग के दौरान पता चला कि कई अपात्र उम्मीदवारों को गलत तरीके से सेवारत श्रेणी का लाभ दिया गया है। इस मामले की प्रारंभिक सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने काउंसिलिंग पर रोक लगा दी है। अब मामले की सुनवाई 25 फरवरी को होगी।

दरअसल डॉ. यशवंत राव और डॉ. पी राजशेखर ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है. इसमें बताया कि उन्हें मेडिकल पीजी में प्रवेश के लिए होने वाली काउंसिलिंग के दौरान पता चला कि कई अपात्र उम्मीदवारों को गलत तरीके से सेवारत श्रेणी का लाभ दिया गया। अधिकारियों ने सेवा अवधि की गणना कटऑफ तारीख से आगे बढ़ा दी, जिससे अयोग्य उम्मीदवारों को भी पात्र मान लिया गया। उन्होंने विभाग में इस गड़बड़ी की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिम्मेदार अधिकारियों ने एक निजी उम्मीदवार को सेवारत श्रेणी में प्रमाणित किया है।

जांच में सामने आया कि सेवा अवधि की गणना 31 जनवरी 2024 के बाद तक बढ़ा दी गई। यदि कटऑफ तारीख का पालन किया जाता, तो वह उम्मीदवार पात्र नहीं होता। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने भी माना कि शिकायत सही लग रही है। हाई कोर्ट ने पाया कि निजी उम्मीदवार को कटऑफ तारीख के बाद सीट आवंटित की गई। हाईकोर्ट ने काउंसिलिंग पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही निर्देश दिया कि यह आदेश केवल व्यक्तिगत रूप से नहीं, बल्कि समान स्थिति वाले सभी उम्मीदवारों पर लागू होगा। महाधिवक्ता को इस आदेश की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी… छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित ▶ STORY छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, बोले- युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम ▶ STORY लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का… ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विकास विजन ▶ STORY ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक 4.89 करोड़ की नई सड़क बनेगी ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से… सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव संपन्न, गुरु महिमा पर आधारित प्रस्तुतियों ने किया भावविभोर ▶ STORY सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव… बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार, CM साय और शाह मिलेंगे मुर्मू से ▶ STORY बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार,… गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बाबा प्रियदर्शी राम का लिया आशीर्वाद ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु… कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक, भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद ▶ STORY कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक,… गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव… अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी रिपोर्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश ▶ STORY अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी… विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों को किया जागरूक ▶ STORY विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों…