बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

HMPV: कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात के बाद महाराष्ट्र में एचएमपीवी की दस्तक, नागपुर में दो संदिग्ध मामले आए सामने

नई दिल्ली।

चीन में फैल रहे नए ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ने भारत में दस्तक दे दी है। कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र में भी एचएमपीवी संक्रमण का मामला सामने आया है। नागपुर में एचएमपीवी के दो संदिग्ध मरीजों की पहचान की गई है। इनकी उम्र सात और 13 साल बताई जा रही है।

स्वास्थ्य उप निदेशक शशिकांत शंभरकर ने बताया कि निजी अस्पताल में बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मरीजों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया है। अब इन दोनों संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट को नागपुर के एम्स में जांच के लिए भेजा गया है।

इन राज्यों में आ चुके इतने मामले सामने
भारत में पहले ही तीन एचएमपीवी मामलों का पता चल चुका है। इनमें से दो मामले बंगलूरू और एक मामला अहमदाबाद से सामने आया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने इसकी पुष्टि की। इसके अलावा, तमिलनाडु में भी दो संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं। बता दें, देश भर में श्वसन संबंधी बीमारियों की निगरानी के लिए चल रहे निगरानी प्रयासों के तहत इन मामलों का पता चला था।

विज्ञापन
Advertisement

हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं: जेपी नड्डा
इस सबके बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा था, हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं और पड़ोसी देशों में वायरस की हालात पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम तैयार हैं, सभी कदम उठा रहे हैं, हमारी सभी पहलुओं पर निगरानी है। ये कोई नया वायरस नहीं है, 2001 में ही वायरस की पहचान हुई थी। स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने एक्सपर्ट के हवाले से स्पष्ट किया कि एचएमपीवी कई सालों से पूरी दुनिया में फैल रहा है। यह सांस के जरिए, हवा के जरिए फैलता है। यह सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकता है। यह वायरस सर्दियों और मौसम बदलने के शुरुआती महीनों में ज्यादा फैलता है। चीन में एचएमपीवी के मामलों की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र चीन के साथ-साथ पड़ोसी देशों में स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

चिंता की कोई बात नहीं: स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा था, 'हालात की समीक्षा के लिए चार जनवरी को स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक की अध्यक्षता में संयुक्त निगरानी समूह की बैठक हुई। देश की स्वास्थ्य सिस्टम और निगरानी नेटवर्क सतर्क हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि देश किसी भी उभरती स्वास्थ्य चुनौतियों का तुरंत जवाब देने के लिए तैयार है। चिंता करने की कोई बात नहीं है। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।'

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…