बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

India Post Payments Bank ने शुरू किया फेस स्कैन से लेनदेन का विकल्प, OTP और बायोमेट्रिक की झंझट खत्म

छिंदवाड़ा

डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (India Post Payments Bank update) ने ग्राहकों के लिए अब चेहरे की पहचान के जरिए बैंकिंग लेनदेन की सुविधा शुरू की है। कई स्थानों पर ग्राहकों को ओटीपी या फिंगर प्रिंट(Biometrics) की समस्या आने पर लेन-देन मुश्किल से हो पाता था। इसमें काफी समय लगता था। अब एक नई व्यवस्था में चेहरा प्रमाणीकरण सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा को आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन कहा जाता है।

यह सुविधा विशेष रूप से बुजुर्गों और विकलांग व्यक्तियों के लिए उपयोगी है साबित होगी, जिन्हें पारंपरिक रूप से अंगूठे के निशान या ओटीपी का उपयोग करने में कठिनाई आती है।

लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
Advertisement

छिंदवाड़ा सम्भाग अंतर्गत दो लाख 70 हजार उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलेगा। यह व्यवस्था संभाग अंतर्गत सभी 370 ग्रामीण डाकघरों में उपलब्ध की गई है। हालांकि छिंदवाड़ा प्रधान डाकघर तक में अभी चेहरा प्रमाणीकरण की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन विकल्प के तौर पर डाकघर के कैश विभाग को अपडेट कर दिया गया है। कैश विभाग इसके लिए एक अलग से मोबाइल भी रखने लगा है।

धोखाधड़ी की आशंका कम

सुविधा यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) के सिस्टम के तहत तैयार की गई है। इसमें ग्राहक अपने चेहरे की पहचान के जरिए आधार ऑथेंटिकेशन कर सकेंगे, जिससे धोखाधड़ी की आशंका भी कम होगी। इसके साथ ही यदि कोई बीमार है या ऐसी स्थिति है, जहां शारीरिक संपर्क संभव नहीं, वहां ये फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक बेहद काम की साबित होगी। ट्रांजेक्शन के लिए अपना चेहरा दिखाना होगा। यह आधार आधारित है। ओटीपी(OTP-free transactions) का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

ट्रांजेक्शन का तीसरा विकल्प

यह ट्रांजेक्शन का तीसरा विकल्प होगा, जब ओटीपी(OTP-free transactions) या बायोमैट्रिक की वजह से उनके कार्य नहीं हो पाएंगे। इसमें कम समय अधिक लगता है। – जेके कावड़े, डाक अधीक्षक, छिंदवाड़ा संभाग

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास… बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी…