बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

प्रदेश में रेलवे-सड़क मार्गों से जुड़ी सभी एजेंसी समन्वय बनाकर बेहतर व्यवस्था रखें

भोपाल

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंगलवार को मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस से प्रदेश में रेलवे-सड़क मार्गों से जुड़ी सभी एजेंसियों को समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह विभाग जे.एन. कंसोटिया, सचिव गृह गौरव राजपूत और परिवहन सचिव मनीष सिंह मौजूद थे। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रेलवे, कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों से जिलों में की गयी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

सेंट्रल कंट्रोल-रूम की हो व्यवस्था

मुख्य सचिव जैन ने कहा कि आगामी दिनों में महाशिवरात्रि को देखते हुए प्रयागराज से जुड़े मार्गों पर भीड़ का दबाव बना रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों के बीच समन्वय के लिये सेंट्रल कंट्रोल-रूम की व्यवस्था हो, जहाँ महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके। उन्होंने कहा कि भीड़ और यातायात प्रबंधन के लिये पुलिस और रेलवे फोर्स के साथ वॉलेंटियर्स का सहयोग लिया जाये। उन्होंने भीड़ के दबाव को कम करने के लिये जिलों में की गयी होल्डिंग सेंटर की व्यवस्था की जानकारी ली।

विज्ञापन
Advertisement

बेरीकेड्स की व्यवस्था

मुख्य सचिव जैन ने कहा कि रेलवे स्टेशनों के पास बेरीकेड्स लगाकर व्यवस्था की जाये। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से कहा कि रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन की क्षमता के अनुसार यात्रियों का प्रवेश सुनिश्चित हो। रेलवे स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा के लिये ऐनाउंसमेंट की स्पष्ट सुविधा हो। स्टेशन प्लेटफार्म पर यात्रियों के खान-पान के साथ सुलभ सुविधा की व्यवस्था हो। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशनों में यात्रा टिकिट या प्लेटफार्म टिकिट के बाद ही यात्रियों को प्रवेश दिये जाने की व्यवस्था की गयी है।

सड़क मार्ग पर रखें सतत निगरानी

मुख्य सचिव जैन ने कहा कि सड़क मार्ग पर यातायात के दबाव पर सतत निगरानी रखी जाये। होल्डिंग सेंटर पर यात्रियों की सुविधा के लिये स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर खान-पान की व्यवस्था के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्था हो। उन्होंने प्रदेश की सड़कों के ब्लैक-स्पॉट पर आवश्यक निर्देश और रोशनी की व्यवस्था पर भी जोर दिया। मुख्य सचिव जैन ने कहा कि वाहनों को सावधानी के साथ चलने और वैकल्पिक ड्रायवर की व्यवस्था रखने के लिये भी कहा जाये।

पुलिस व्यवस्था की जानकारी

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने बताया कि पुलिस अधीक्षकों को लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। बैठक में आपात की स्थिति में स्वास्थ्य, अग्नि-शमन से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गयी।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी… छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित ▶ STORY छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, बोले- युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम ▶ STORY लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का… ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विकास विजन ▶ STORY ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक 4.89 करोड़ की नई सड़क बनेगी ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से… सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव संपन्न, गुरु महिमा पर आधारित प्रस्तुतियों ने किया भावविभोर ▶ STORY सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव… बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार, CM साय और शाह मिलेंगे मुर्मू से ▶ STORY बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार,… गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बाबा प्रियदर्शी राम का लिया आशीर्वाद ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु… कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक, भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद ▶ STORY कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक,… गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव… अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी रिपोर्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश ▶ STORY अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी… विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों को किया जागरूक ▶ STORY विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों…