बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मनोरंजन

केविन हार्ट ने बिना बॉक्स ऑफिस हिट के कमाए 7,00,95,33,830 रुपये

लॉस एंजिल्स

इस महीने की शुरुआत में फोर्ब्स मैगजीन ने सबसे ज्यादा फीस पाने वाले एक्टर्स की एनुअल लिस्ट जारी की। इसमें ड्वेन जॉनसन पहले नंबर पर थे। रेसलर से एक्टर बने ड्वेन के लिए ये दो साल बड़ी रिलीज 'मोआना 2' और 'रेड वन' के साथ शानदार रहा, लेकिन इस लिस्ट में दुनिया के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कॉमेडियन भी शामिल हैं, जिनका नाम केविन हार्ट है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने टॉम क्रूज से ह्यू जैकमैन जैसे सितारों को इस मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया है।

केविन हार्ट ने साल 2024 में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले कॉमेडियन के रूप में $81 मिलियन की नेट कमाई (7,00,95,33,830 भारतीय रुपये) की। सभी एक्टर्स की लिस्ट में केविन हार्ट सिर्फ ड्वेन जॉनसन ($88 मिलियन) और रयान रेनॉल्ड्स ($83 मिलियन) से पीछे तीसरे नंबर पर रहे। वहीं, चौथे नंबर पर कॉमेडियन जेरी सीनफील्ड थे, जिन्होंने 60 मिलियन डॉलर कमाए।

टॉम क्रूज से ब्रैड पिट तक को छोड़ा पीछे
केविन हार्ट के लिए पिछला साल आर्थिक रूप से बहुत सक्सेसफुल रहा। उन्होंने हॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार्स जैसे टॉम क्रूज ($15 मिलियन), ह्यू जैकमैन ($50 मिलियन), ब्रैड पिट ($32 मिलियन) और जॉर्ज क्लूनी ($31 मिलियन) से भी ज्यादा पैसा कमाया।

विज्ञापन
Advertisement

केविन हार्ट ने अरबों रुपए कैसे कमाए?
केविन ने अलग-अलग फिल्मों की सक्सेस से इतना बड़ा मुकाम हासिल किया। इसकी शुरुआत Borderlands की थिएटर रिलीज से हुई। फिर नेटफ्लिक्स पर 'लिफ्ट' आई। अमेजन प्राइम वीडियो पर Die Hart 2: Die Harter, इसका तीसरा सीजन, 'फाइट नाइट' सीरीज, नेटफ्लक्स पर 'द रोस्ट ऑफ टॉम ब्रैडी' और वीकली पॉडकास्ट 'गोल्ड माइंड्स' व 90 स्टैंड-अप कॉमेडी शो। कॉमेडियन ने एंटरटेनमेंट के काम से 81 मिलियन डॉलर की कमाई के अलावा विज्ञापनों से भी कमाई की है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत… किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु… विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार से आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव ▶ STORY विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार… कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक कृषि यंत्रों की पूजा और गेड़ी की धूम ▶ STORY कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक… मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और कृषि परंपरा की दिखी जीवंत झांकी ▶ STORY मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और… हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति, परंपरा और किसान सम्मान का पर्व है हरेली ▶ STORY हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति,… प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त बनाई ▶ STORY प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त… भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ▶ STORY भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं चलेगा ▶ STORY ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16 जिलों को किया सावधान ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16… हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग, विशेष आयोजन की तैयारी ▶ STORY हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति… सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया…