बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

‘लैंड फॉर जॉब’ मामला : लालू फैमिली को लगा बड़ा झटका, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने जारी किया समन

बिहार

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। ‘लैंड फॉर जॉब’ (जमीन के बदले नौकरी) मामले में लालू प्रसाद यादव के परिवार को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मामले में लालू यादव और उनके बेटा-बेटी समेत सभी आरोपियों को समन भेजा है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मामले में आरोपी पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी बेटी हेमा यादव और बेटे तेजप्रताप यादव समेत सभी आरोपियों को तलब किया है। लैंड फॉर जॉब घोटाले में जो 78 आरोपी हैं, इनमें से 30 सरकारी कर्मचारी हैं।

बता दें कि CBI ने लालू यादव समेत 78 लोगों के खिलाफ फाइनल चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट पर सुनवाई करते हुए राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सभी नामजद आरोपियों को 11 मार्च को पेश होने का आदेश दिया गया है।  

मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू यादव रेल मंत्री थे। CBI की जांच में यह बात सामने आई है कि नौकरी के इच्छुक लोगों ने लालू यादव के परिवार के सदस्यों के नाम पर अपनी जमीनें बेचीं या गिफ्ट कीं। इसके बाद उन्हें रेलवे में अलग-अलग पदों पर नौकरियां मिल गईं। यह नौकरियां बिना किसी पारदर्शिता या नियमों का पालन किए दी गईं।

विज्ञापन
Advertisement

भ्रष्टाचार के इस मामले में CBI ने 78 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को समन जारी किया है। लालू यादव पर आरोप है कि उन्होंने रेल मंत्री के पद का गलत इस्तेमाल किया। लोगों को रेलवे में नौकरी देने के बदले अपने परिवार के नाम पर जमीनें और प्रॉपर्टी ट्रांसफर करवाईं। इसके बदले में उन लोगों को रेलवे के अलग-अलग जोन में नौकरियां दी गईं।

इन शहरों में दी गई नौकरी
जिन शहरों में ये नौकरियां दी गईं, उनमें मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर शामिल हैं। CBI ने अपनी जांच के बाद इस पूरे मामले में लालू प्रसाद यादव को मुख्य आरोपी बनाया है। उनके परिवार के सदस्यों और नौकरी पाने वाले लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। यह मामला राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया… आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों का सफल पुनर्वास ▶ STORY आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों… भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में महिला सम्मान और संस्कृति ▶ STORY भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में… MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर ▶ STORY MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट ▶ STORY MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार… छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली बार गेड़ी चढ़े मंत्री-वीआईपी ▶ STORY छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट: अरपा नदी उफान पर, जनजीवन प्रभावित ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट: अरपा नदी उफान पर,… हाथ में तिरंगा थाम CM विष्णु देव साय ने किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, रायपुर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष ▶ STORY हाथ में तिरंगा थाम CM विष्णु देव साय ने किया… बगिया में CM विष्णु देव साय ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश ▶ STORY बगिया में CM विष्णु देव साय ने सुनी जनता की… CM विष्णु देव साय ने मीसाबंदी स्व. शिवबालक साव को दी श्रद्धांजलि, लोकतांत्रिक संघर्ष को किया नमन ▶ STORY CM विष्णु देव साय ने मीसाबंदी स्व. शिवबालक साव को… कुनकुरी में स्व. ज्ञानचंद जैन को CM विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना ▶ STORY कुनकुरी में स्व. ज्ञानचंद जैन को CM विष्णु देव साय… तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा ने बुलंद किया ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संदेश ▶ STORY तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा…