बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
शिक्षा

अमरूद की पत्ति‍यों में कई पोषक तत्‍व पाए जाते हैं, सुबह-सुबह बासी मुंह चबा लें पत्ति‍यां, 5 बीमार‍ियां होगी दूर

नई द‍िल्‍ली
अमरूद की पत्तियां सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं मानी जातीं हैं। खासतौर पर, बासी मुंह अमरूद की पत्तियां चबाने से सेहत को कई तरह के लाभ म‍िलते हैं। आयुर्वेद में इन्हें पाचन तंत्र सुधारने, मुंह की दुर्गंध दूर करने और दांतों को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद बताया गया है। आपको बता दें क‍ि अमरूद की पत्तियां एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती हैं। ये  मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करती हैं। इसके अलावा अमरूद की पत्तियां चबा कर डायब‍िटीज को कंट्रोल क‍िया जा सकता है। ये पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में भी सहायक हो सकती हैं। अगर आप दिन की शुरुआत अमरूद की पत्तियों को चबाने के साथ करते हैं तो यह आपकी इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद कर सकती है। लेकिन इन्हें खाने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होगा। आइए इनके फायदों के बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से-

मुंह के छाले से द‍िलाए राहत
गर्मियां शुरू होते ही पेट संबंधी द‍िक्‍कतें शुरू हो जाती हैं। पेट की गर्मी क कारण मुंह में छाले न‍िकल आते हैं। कई लोगों को तो ये समस्या बार-बार परेशान करती है। अगर आप भी छाले से परेशान हैं और ये परेशानी पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है तो आपको रोज सुबह बासी मुंह अमरूद की पत्‍त‍ियां चबानी चाह‍िए। इससे आपको तुरंत छाले से राहत म‍िलेगी।

पाचन रखे दुरुस्‍त
सुबह खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाने से आपको पाचन और पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा म‍िल सकता है। आप रोजाना तीन से चार अमरूद की पत्‍त‍ियां चबाना शुरू कर दें। आपको खुद की फर्क मालूम पड़ जाएगा।

दांत दर्द से द‍िलाए राहत
अगर आपको ओरल हेल्‍थ की समस्‍या है तो अमरूद की पत्‍त‍ियां आपके ल‍िए फायदेमंद हो सकती हैं। कई लोगों को मसूड़ों से खून आना या दांतों में दर्द की समस्या रहती है, उन्‍हें अमरूद की पत्तियां जरूर चबानी चाह‍िए। ये एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं। ये दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं।

विज्ञापन
Advertisement

वजन घटाने में मददगार
अगर आप रोजाना अमरूद की पत्तियां चबाते हैं तो आपका वजन तेजी से कम होता है। लगातार बढ़ रहे मोटापे से अमरूद की पत्तियां आपको राहत दिला सकती हैं।

डायबिटीज करे कंट्रोल
अगर आप डेली सुबह खाली पेट अमरूद के पत्ते चबाते हैं तो इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा अमरूद के पत्ते चबाने से कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल क‍िया जा स‍कता है।

ध्‍यान रखें ये बातें
    अमरूद की पत्तियाें को धुलकर ही चबाएं।
    अमरूद की पत्ति‍यां ताजी होनी चाहिए।
    अत्यधिक सेवन से बचें।
    गर्भवती महिलाएं परहेज करें।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल ▶ STORY Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा… मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां ▶ STORY मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी ▶ STORY स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और… शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला ▶ STORY शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस ▶ STORY हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ▶ STORY इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड… दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर ▶ STORY दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की… विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त को ▶ STORY विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त… तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता :  अरुण साव ▶ STORY तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता : अरुण साव प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारोन्मुखी शिक्षा ▶ STORY प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों… राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन ▶ STORY राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी हुए शामिल ▶ STORY करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त…