बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
all news

मेघालय की पारंपरिक डिश तुंगटप: फर्मेंटेड फिश चटनी और उसकी अनोखी पहचान

भारत के नॉर्थ-ईस्ट इलाका अपनी खूबसूरत वादियों के साथ-साथ अपने अनोखे खान-पान के लिए भी जाना जाता है. मेघालय की ऐसी ही एक पारंपरिक डिश है तुंगटप (Tungtap). ये डिश असल में एक फर्मेंटेड (खमीर उठी हुई) ड्राई फिश चटनी है. यह चटनी खासी और जयंतिया समुदाय के घरों में बेहद चाव से खाई जाती है. स्थानीय लोग इसे उबले हुए चावल और स्थानीय मसालों के साथ सर्व करते हैं. पहली बार में इसका तीखा और तेज महक वाला स्वाद आपको अजीब लग सकता है लेकिन यह वहां की संस्कृति का एक बेहद अहम हिस्सा है.

खराब मौसम से निपटने की तकनीक
नॉर्थ-ईस्ट के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और कड़ाके की सर्दियों के दौरान ताजा खाना या ताजी मछलियां मिलना हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है. इस भौगोलिक मजबूरी के कारण ही सदियों पहले आदिवासियों ने मछलियों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने का तरीका खोजा.

ऐतिहासिक रूप से, पूल बार्ब (Pool Barb) जैसी छोटी स्थानीय मछलियों को धूप में सुखाकर, नमक के साथ मिट्टी के बर्तनों में महीनों तक फर्मेंट होने के लिए रख दिया जाता था. यही तकनीक आज तुंगटप के रूप में मेघालय की सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है.

पेट की सेहत के लिए है वरदान
यह अनोखी चटनी स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खजाना है. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ साइंटिफिक रिसर्च इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IJSRST) की रिसर्च के मुताबिक, फर्मेंटेशन की वजह से तुंगटप में भारी मात्रा में गुड बैक्टीरिया यानी प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं. यह प्रोबायोटिक्स हमारे पेट के डाइजेशन सिस्टम को मजबूत करते हैं और गट हेल्थ को सही रखते हैं. इसके अलावा यह चटनी प्रोटीन, कैल्शियम और जरूरी फैटी एसिड्स का भी एक बहुत अच्छा सोर्स मानी जाती है.

विज्ञापन
Advertisement

ठंडे मौसम में शरीर को रखती है गर्म
मेघालय के ठंडे और नमी वाले मौसम में तुंगटप चटनी शरीर के तापमान को बनाए रखने में मदद करती है. इसे बनाने में स्थानीय लाल मिर्च और खास सिचुआन पेपर का इस्तेमाल होता है, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करते हैं. रिसर्च गेट में पब्लिश्ड स्टडी बताती है कि इस पारंपरिक विधि से तैयार भोजन न केवल पोषक तत्वों को आसानी से पचाने में मदद करता है, बल्कि सर्दियों में शरीर को अंदरूनी ताकत और गर्मी भी देता है.

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…