बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

MP में दो सीनियर IAS अफसरों की हटाने की कार्रवाई, सिया चेयरमैन का ऑफिस सील कराना पड़ा भारी

भोपाल
 मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव विदेश दौरे से लौट आए हैं। उनकी अनुपस्थिति में सिया चेयरमैन और दो आईएएस अधिकारियों का विवाद तूल पकड़ा था। कथित तौर पर एक आईएएस अफसर नवनीत मोहन कोठारी ने एमपी एनवायरोमेंट इम्पैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन का ऑफिस लॉक करवा दिया था। बाद में मामला ऊपर तक पहुंचा तो कुछ घंटे बाद ऑफिस को खुलवाया गया। बुधवार को आईएएस नवनीत मोहन कोठारी को पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव पद से हटा दिया गया है। सिया चेयरमैन का आरोप था कि गलत तरीके से प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। साथ ही आईएएस आर उमा महेश्वरी को भी एप्को के कार्यकारी निदेशक पद से हटाया गया है। कहा जा रहा है कि सिया चेयरमैन की शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है।

गलत तरीके से प्रोजेक्ट को मंजूरी देने का आरोप

वहीं, सिया चेयरमैन शिवनारायण सिंह चौहान ने दोनों अधिकारियों पर मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि दोनों ने गलत तरीके से 237 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी एमपी सरकार से जवाब मांगा है।

विवाद के बाद सरकार ने उठाया है बड़ा कदम

विज्ञापन
Advertisement

दरअसल, सिया में लंबे समय से घमासान चल रहा था। आए दिन विवाद की खबरें आते रहती थीं। सरकार ने करीब दो महीने बाद बड़ा कदम उठाया है। अब आईएएस नवनीत मोहन कोठारी राज्यपाल के प्रमुख सचिव होंगे। इसके साथ ही आर उमा महेश्वरी को भी एप्को के कार्यकारी निदेशक और सिया की मेंबर सेक्रेटरी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

अशोक वर्णवाल बने पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव

वहीं, नवनीत मोहन कोठारी की जगह अब अशोक वर्णवाल पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव होंगे। उन्हें एप्को के महानिदेशक पद की भी अतिरिक्त जिम्मेवारी सौंपी गई है। दीपक आर्य को एप्को का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है। सिया के मेंबर सेक्रेटरी का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

खनन माफिया से है मिलीभगत

इसके साथ ही सिया चेयरमैन शिवनारायण सिंह चौहान ने दोनों अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि इनकी मिली भगत खनन माफियाओं से है। यह भी कहा था कि इन लोगों ने सिया की बैठकें नहीं होने दी। 237 प्रोजेक्ट्स की मंजूरी गलत तरीके से दी है।

यहां से विवाद पकड़ा तूल

गौरतलब है कि कोठारी और महेश्वरी के खिलाफ केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय में भी शिकायत की गई थी। मंत्रालय ने 27 जून को इस मामले पर ध्यान दिया। डीओपीटी की विजलेंस शाखा को जांच सौंपी गई। इस शिकायत के बाद कोठारी के निर्देश पर सिया चेयरमैन के ऑफिस में ताला लगा दिया गया था। जब मुख्यमंत्री मोहन यादव स्पेन दौरे पर थे, तब यह मामला उन तक पहुंचा। इसके बाद सीएम कार्यालय के एसीएस नीरज मंडलोई के कहने पर सिया चेयरमैन का ऑफिस खोला गया।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
धरसींवा से खरोरा तक गूंजा राष्ट्रप्रेम, विधायक अनुज शर्मा की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा ▶ STORY धरसींवा से खरोरा तक गूंजा राष्ट्रप्रेम, विधायक अनुज शर्मा की… 'आवारापन 2' की ऐतिहासिक एडवांस बुकिंग, तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड! ▶ STORY 'आवारापन 2' की ऐतिहासिक एडवांस बुकिंग, तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड! मध्य प्रदेश: 7 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 40 KM/घंटा की रफ्तार से हवाएँ ▶ STORY मध्य प्रदेश: 7 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 40… छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट ▶ STORY छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश… छत्तीसगढ़ में रेलवे ने शुरू की पहली बाइक रेंटल सेवा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में रेलवे ने शुरू की पहली बाइक रेंटल सेवा,… छत्तीसगढ़ के स्टील का यहीं हो अधिकतम मूल्य संवर्धन, डाउनस्ट्रीम उद्योगों को बढ़ावा देने पर CM साय का जोर ▶ STORY छत्तीसगढ़ के स्टील का यहीं हो अधिकतम मूल्य संवर्धन, डाउनस्ट्रीम… छत्तीसगढ़ टीम ने चंदौली के प्रमुख बांधों की सुरक्षा व्यवस्था का किया गहन निरीक्षण ▶ STORY छत्तीसगढ़ टीम ने चंदौली के प्रमुख बांधों की सुरक्षा व्यवस्था… केसली में हिंदी-छत्तीसगढ़ी रचनाओं का संगम, श्रोताओं ने उठाया लुत्फ़ ▶ STORY केसली में हिंदी-छत्तीसगढ़ी रचनाओं का संगम, श्रोताओं ने उठाया लुत्फ़ धमतरी का मांदर राष्ट्रपति भवन में, सरईटोला के कलाकार बढ़ाएंगे छत्तीसगढ़ का मान ▶ STORY धमतरी का मांदर राष्ट्रपति भवन में, सरईटोला के कलाकार बढ़ाएंगे… बिलासपुर में महिलाओं की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा: 300 फीट के ध्वज संग देशप्रेम ▶ STORY बिलासपुर में महिलाओं की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा: 300 फीट के… ‘आजादी की धुन’ में गूंजा देशभक्ति का संदेश, CM विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को किया नमन ▶ STORY ‘आजादी की धुन’ में गूंजा देशभक्ति का संदेश, CM विष्णु… खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत…