बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

खाली पेट सौंफ और दालचीनी का पानी: सेहत के लिए रामबाण नुस्खा

आज की तेज रफ्तार वाली जिंदगी में हेल्थ का ध्यान रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऐसे में यदि हम अपनी दिनचर्या में कुछ नेचुरल औषधीय चीजों को शामिल करें, तो कई फिजिकल प्रॉब्लम से बचाव संभव है। सौंफ और दालचीनी दो ऐसी ही औषधीय गुणों से भरपूर चीजें हैं जो आमतौर पर हर रसोई में मिल जाती हैं।

इन दोनों का पानी अगर सुबह खाली पेट पिया जाए, तो यह शरीर को अंदर से साफ करने के साथ कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत देने का काम करता है। यह एक आसान, सस्ता और प्रभावशाली घरेलू नुस्खा है जिसे नियमित रूप से अपनाकर आप अपने स्वास्थ्य में बड़ा बदलाव महसूस कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके फायदों और बनाने की विधि के बारे में-

वेट लॉस करने में सहायक
दालचीनी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है। वहीं सौंफ भूख को नियंत्रित करने और पानी की कमी को दूर करने में मदद करती है। ये कॉम्बिनेशन शरीर में जमे एक्स्ट्रा फैट को धीरे-धीरे कम करता है, खासकर पेट और कमर की चर्बी पर असरदार है।

डाइजेस्टिव सिस्टम को सुधारता है
जहां सौंफ में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो गैस, अपच, और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। वहीं दालचीनी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो आंतों को साफ रखते हैं और पेट की सूजन को कम करते हैं।

विज्ञापन
Advertisement

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है
दालचीनी इंसुलिन की सेंसिटिविटी को बढ़ाती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।सौंफ कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा करती है जिससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर बना रहता है। यह डायबिटीज पेशेंट्स के लिए लाभकारी हो सकता है।

हार्मोनल बैलेंस और पीरियड्स से राहत
महिलाओं में हार्मोन असंतुलन, अनियमित पीरियड और पीरियड्स में दर्द जैसी समस्याओं में सौंफ और दालचीनी का यह पानी बहुत राहत पहुंचाता है। सौंफ में फाइटोएस्ट्रोजन होते हैं जो हार्मोन बैलेंस में मदद करते हैं।

इम्युनिटी बूस्ट और डिटॉक्स
दोनों ही सामग्रियाँ शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से भी बचाते हैं।

कैसे बनाएं
रात में एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ और एक छोटा टुकड़ा दालचीनी डालें। सुबह इसे उबालकर छान लें और फिर इसमें थोड़ा-सा नींबू का रस मिला कर गुनगुना पी लें।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी… Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, डॉक्टर देंगे रोजाना की तरह सेवाएं ▶ STORY Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम… Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका? ▶ STORY Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या… जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं ▶ STORY जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री… बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण ▶ STORY बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं… प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त पढ़ें पसंदीदा किताबें ▶ STORY प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त… Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी ▶ STORY Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का… सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा जलाभिषेक ▶ STORY सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा…