बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रक्षाबंधन पर जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ : बिहान की 12 दीदियों को ई-रिक्शा का उपहार

रायपुर

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के गृहग्राम बगिया से जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ किया और बिहान योजना से जुड़ी 12 दीदियों को राखी के उपहार स्वरूप ई-रिक्शा प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्वयं स्व-सहायता समूह की महिला श्रीमती गिलसोनिका पाण्डे के ई-रिक्शा में बैठकर बगिया निवास परिसर की यात्रा की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह ई-रिक्शा न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि इसकी परिचालन लागत भी कम है। इससे महिलाएं स्थानीय परिवहन सेवाओं में अपनी भागीदारी निभाते हुए आत्मनिर्भर बनेंगी और अपने परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगी। उन्होंने रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की सभी बहनों की सुरक्षा और सहयोग के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। स्व-सहायता समूह की बहनों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ही यह ई-रिक्शा वितरण किया गया है।

विज्ञापन
Advertisement

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी सरकार मोदी की गारंटी को तेजी से लागू कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 18 लाख आवास का कार्य तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है। इसके साथ ही आवास प्लस प्लस योजना के अंतर्गत 5 एकड़ असिंचित भूमि, 2.50 एकड़ सिंचित भूमि, टू-व्हीलर और 15 हजार रुपये मासिक आमदनी वाले पात्र परिवारों को भी लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख बहनों को प्रति माह 1000 रुपये दिए जा रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों की आय बढ़ाने के लिए तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य 5500 रुपये प्रति मानक बोरा किया गया है। गांवों में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अटल डिजिटल सुविधा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिन्हें आगामी पंचायत दिवस पर सभी ग्राम पंचायतों में शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियों के तहत पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल, डिजिटल और नागरिक-केंद्रित बनाया गया है। दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत बस सेवाएं प्रारंभ की गई हैं। उन्होंने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मेडिकल कॉलेज, प्राकृतिक चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी केंद्र, शासकीय नर्सिंग कॉलेज और शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज खोले जाएंगे।

कार्यक्रम में बताया गया कि ई-रिक्शा का संचालन जिले के विभिन्न रूट्स पर महिला संचालकों द्वारा किया जाएगा। फरसाबहार में प्रतिमा भगत फरसाबहार- कन्दईबहार- अमडीहा- तपकरा मार्ग पर, मदनावती लवाकेरा- अमडीहा- पुराईनबंध- समडमा- तपकरा मार्ग पर, राजकुमारी पैंकरा तपकरा- कन्दईबहार- तुबा- फरसाबहार मार्ग पर और उर्मिला भगत खुटगांव- सिंगीबहार- साजबहार- तपकरा मार्ग पर परिचालन करेंगी। इसी तरह, दुलदुला में बिंदेश्वरी देवी कोसा- दुलदुला- विपतपुर- छेरडांड मार्ग पर, पार्वती साय कोसा- दुलदुला- पतराटोली- लोरो- बम्हनी मार्ग पर, संगीता देवी छेरडांड- लोरो- बम्हनी- कस्तुरा मार्ग पर और बिमला देवी छेरडांड- दुलदुला- लोरो- पतराटोली मार्ग पर परिचालन करेंगी। कांसाबेल में गिलसोनिका पाण्डे टांगरगांव- हथगड़ा- कांसाबेल मार्ग पर, तियासो पैंकरा बांसबहार- दोकड़ा- पुसरा- खुंटीटोली- कांसाबेल मार्ग पर, नीता रवानी कटंगखार- दोकड़ा- बन्दरचुंआ- कांसाबेल मार्ग पर और अंगावती बाई देवरी- दोकड़ा- छाताबर- कांसाबेल मार्ग पर ई-रिक्शा का परिचालन करेंगी।

इस अवसर पर कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा, उपेन्द्र यादव, गणेश जैन एवं रवि यादव उपस्थित थे।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
धरसींवा से खरोरा तक गूंजा राष्ट्रप्रेम, विधायक अनुज शर्मा की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा ▶ STORY धरसींवा से खरोरा तक गूंजा राष्ट्रप्रेम, विधायक अनुज शर्मा की… 'आवारापन 2' की ऐतिहासिक एडवांस बुकिंग, तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड! ▶ STORY 'आवारापन 2' की ऐतिहासिक एडवांस बुकिंग, तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड! मध्य प्रदेश: 7 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 40 KM/घंटा की रफ्तार से हवाएँ ▶ STORY मध्य प्रदेश: 7 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 40… छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट ▶ STORY छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश… छत्तीसगढ़ में रेलवे ने शुरू की पहली बाइक रेंटल सेवा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में रेलवे ने शुरू की पहली बाइक रेंटल सेवा,… छत्तीसगढ़ के स्टील का यहीं हो अधिकतम मूल्य संवर्धन, डाउनस्ट्रीम उद्योगों को बढ़ावा देने पर CM साय का जोर ▶ STORY छत्तीसगढ़ के स्टील का यहीं हो अधिकतम मूल्य संवर्धन, डाउनस्ट्रीम… छत्तीसगढ़ टीम ने चंदौली के प्रमुख बांधों की सुरक्षा व्यवस्था का किया गहन निरीक्षण ▶ STORY छत्तीसगढ़ टीम ने चंदौली के प्रमुख बांधों की सुरक्षा व्यवस्था… केसली में हिंदी-छत्तीसगढ़ी रचनाओं का संगम, श्रोताओं ने उठाया लुत्फ़ ▶ STORY केसली में हिंदी-छत्तीसगढ़ी रचनाओं का संगम, श्रोताओं ने उठाया लुत्फ़ धमतरी का मांदर राष्ट्रपति भवन में, सरईटोला के कलाकार बढ़ाएंगे छत्तीसगढ़ का मान ▶ STORY धमतरी का मांदर राष्ट्रपति भवन में, सरईटोला के कलाकार बढ़ाएंगे… बिलासपुर में महिलाओं की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा: 300 फीट के ध्वज संग देशप्रेम ▶ STORY बिलासपुर में महिलाओं की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा: 300 फीट के… ‘आजादी की धुन’ में गूंजा देशभक्ति का संदेश, CM विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को किया नमन ▶ STORY ‘आजादी की धुन’ में गूंजा देशभक्ति का संदेश, CM विष्णु… खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत…