बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मनोरंजन

‘हेरा फेरी 3’ में परेश रावल की वापसी, अक्षय कुमार के साथ झगड़ा सुलझा

'कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो, तो पूरी कायनात उसे पूरा करने में लग जाती है.' ये कहावत 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी के फैंस पर एकदम फिट बैठती नजर आई है. क्योंकि 'बाबू राव' यानी एक्टर परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच चल रहा 'हेरा फेरी 3' विवाद अब खत्म हो चुका है. खुद परेश रावल ने इसकी पुष्टि करके फैंस को ये गुड न्यूज सुनाई है.

'हेरा फेरी 3' विवाद हुआ खत्म, बोले परेश रावल

हाल ही में परेश रावल ने एक इंटरव्यू में 'हेरा फेरी 3' से जुड़े विवाद पर खुलकर बात की है. उनका कहना है कि ये कोई विवाद नहीं था. वो सिर्फ ये चाहते थे कि सभी साथ आकर मेहनत करें. अब सारे मामले सुलझ चुके हैं. हिमांशु मेहता संग बातचीत में परेश रावल ने कहा, 'नहीं, कोई कॉन्ट्रोवर्सी कुछ नहीं है. क्या होता है कि जब कोई चीज इतनी लोगों को भाती है, तब हमें थोड़ा और सावधान होने की जरूरत होती है.'

'ऑडियंस के लिए हमारी एक जिम्मेदारी होती है कि वो लोग बैठे हैं, आपको इतना प्यार करते हैं. आप चीजों को नजरअंदाज या हल्के में नहीं ले सकते हैं. उनको मेहनत करने दो. तो मेरा ये ही है कि सब साथ में आएं और मेहनत करें, और कुछ नहीं. लेकिन ये कोई विवाद नहीं हुआ है. अब हमारे बीच सबकुछ सुलझ गया है.' 

विज्ञापन
Advertisement

'बाबू राव' बनकर वापस आएंगे परेश रावल?

परेश रावल ने आगे 'हेरा फेरी 3' फिल्म की मेकिंग पर बात कही. उनका कहना है कि फिल्म पहले जैसे आने वाली थी, वैसी ही आएगी. उन्होंने बताया, 'फिल्म पहले भी आने ही वाली थी. लेकिन क्या होता है कि थोड़ा एक-दूसरे को फाइन ट्यून करना पड़ता है. क्योंकि सभी क्रिएटिव लोग हैं. जैसे प्रियदर्शन, अक्षय या सुनील शेट्टी. ये सभी मेरे कई सालों से दोस्त रहे हैं.'

क्या था हेरा फेरी 3 से जुड़ा विवाद?

कुछ समय पहले जब परेश रावल 'हेरा फेरी 3' से बाहर हुए थे, तब 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी के फैंस का दिल टूट चुका था. खुद अक्षय कुमार भी इस खबर से नाखुश हो गए थे. दोनों एक्टर्स के बीच विवाद की खबरें भी सामने आई थीं. कहा जा रहा था कि अक्षय कुमार ने परेश रावल पर केस किया जिसका जवाब एक्टर ने अपने वकील के साथ मिलकर दे दिया है. अक्षय ने भी कहा था कि उनके और परेश रावल के बीच चल रहा मामला काफी गंभीर है और इसे कोर्ट में ही सुलझाया जाएगा.

बता दें कि 'हेरा फेरी 3' फिल्म बनाने की बात साल 2015 से चल रही है. पहले इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम काम कर रहे थे. लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों फिल्म से बाहर हुए. इसके बाद फिल्म को लेकर कई बातें सामने आईं. पहले अक्षय कुमार फिल्म का हिस्सा नहीं थे. लेकिन जब फिल्म में डायरेक्टर फरहाद सामजी की एंट्री हुई, तब वो इससे जुड़ गए. हालांकि उन्हें भी प्रोजेक्ट से बाहर किया गया. अब इस प्रोजेक्ट को फर्स्ट पार्ट डायरेक्ट करने वाले प्रियदर्शन डायरेक्ट करेंगे.

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…