बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
all news

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा 19 फरवरी से शुरू, बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी

अमृतसर
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पी.एस.ई.बी.) की वार्षिक परीक्षा 19 फरवरी से शुरू हो रही है। शिक्षा विभाग ने वार्षिक परीक्षाओं के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। 8वीं व 12वीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के लिए पी.एस.ई.बी. को 242 परीक्षा केंद्रों की सूची दे दी गई है। 242 परीक्षा केंद्रों में से 7 परीक्षा केंद्र सेल्फ परीक्षा केंद्र बनाए गए है। वहीं 235 परीक्षा केंद्र अदला-बदली के तहत बनाए गए है।

जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी सैकेंडरी हरभगवंत सिंह वड़ैच ने बातचीत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला अमृतसर में परीक्षाएं नकल रहित करवाई जाएंगी ताकि विद्यार्थी का भविष्य सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह परीक्षाओं में नकल की उम्मीद न करें। उन्होंने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं में 362 सुपरिटैंडैंट लगाए गए है। इसके अलावा 604 डिप्टी सुपरिटैंडैंट तैनात होंगे। वहीं 362 आब्जर्वर भी वार्षिक परीक्षाओं को सुचारू रूप से करवाने के लिए लगाए गए है। 15 फ्लाइंग स्कवायड टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि 12वीं व 8वीं की परीक्षा का समय सुबह सवा 11 बजे से 2:15 बजे तक का है। परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहला केंद्र में पहुंचना सुनिश्चित करना होगा ताकि वह अपनी सीट व अन्य प्रबंध को देख सके। नकल रोकने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने पुलिस कमिश्नर अमृतसर को पत्र लिखा है ताकि वहां पर सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित करवाए जा सके। केंद्रों के बाहर धारा 144 लगाई गई है ताकि वहां पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो सके।

डी.ई.ओ. सैकेंडरी कार्यालय में कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। कंट्रोल रूम का इंचार्ज सुखपाल सिंह संधू को लगाया गया है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नंबर भी जारी किया गया है। परीक्षा को लेकर किसी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए परीक्षार्थी या स्कूल मुखी 80540-54154 संपर्क कर सकता है। डी.ई.ओ. हरभगवंत सिंह ने बताया कि 19 फरवरी को परीक्षा शुरू होगी। इससे एक दिन पहले 18 फरवरी को सभी परीक्षा केंद्रों को खोल कर सारी स्थिति का जायजा लिया जाएगा, क्लास रूम में लगाए गए बेंचों की जांच की जाएगी।

रासा ने अपने प्राइवेट स्कूलों में किए परीक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध
मान्यता प्राप्त तथा एफिलिएटिड स्कूल एसोसिएशन रासा के प्रांतीय महासचिव सुजीत शर्मा बबलू ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूल पूरी तरह से तैयार है। नकल राहत परीक्षा करवाने के लिए सभी काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के दिशा निर्देशों पर तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। बबलू ने कहा कि परीक्षा को लेकर उच्च अधिकारियों से मीटिंग भी हो गई है। स्कूल बढ़िया ढंग से बच्चों को शिक्षा दे रहे है।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…