बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

रेचल गुप्ता ने लौटाया मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का क्राउन, लगाए सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप

जालंधर

मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 जीत कर इतिहास रचने वालीं जालंधर की रेचल गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आपबीती सुनाई है. ब्यूटी पेजेंट विनर ने दावा किया है कि उन्हें मिस ग्रैंड इंटरनेशल के खिताब से बेदखल नहीं किया गया है बल्कि उन्होंने खुद इसे लौटाया है. इसकी वजह वो अपने साथ होने वाले बुरे बर्ताव को बताती हैं.

रेचल ने बताया कि वो क्राउन को वापस कर चुकी हैं. साथ ही उन्होंने MGI पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ बदसलूकी की गई है. रेचल ने ऑर्गनाइजर्स पर सेक्सुअल ओर मेंटली हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाए हैं.

रेचल के साथ हुई बदसलूकी

विज्ञापन
Advertisement

रेचल ने कहा कि मेरे साथ बहुत गलत व्यवहार किया गया और गलत शब्दों का इस्तेमाल कर मुझे परेशान किया गया. उन्होंने MGI के साथ हुए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कहा कि जो कॉन्ट्रैक्ट हुआ था मैं उसी तरह से कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक काम कर रही थी. लेकिन MGI के मेंबर और CEO द्वारा मुझे परेशान किया गया और सेक्सुअल हैरेसमेंट की गई. यही नहीं मुझ पर दवाब भी बनाया गया. लेकिन मैं उनके आगे झुकी नहीं और क्राउन वापस कर दिया. अब कॉन्ट्रैक्ट को खत्म कर दिया गया है.

रेचल ने आगे बताया कि कांट्रैक्ट के मुताबिक उन्हें एक भी रुपया नहीं दिया गया है. जो भी दूसरी बातें सामने आ रही हैं वह सब MGI द्वारा मनगढ़ंत बातें बनाई जा रही हैं. रेचल ने ऑर्गनाइजर्स पर बैड टच के भी गंभीर आरोप लगाए हैं. मीडिया से बातचीत में रेचल ने कहा कि उन्हें कपड़ों से लेकर रहन-सहन तक के खर्चे उन्होंने खुद किए हैं. MGI के कांट्रैक्ट के मुताबिक उन्हें एक भी रुपया नहीं दिया गया.

लड़ेंगी कानूनी लड़ाई

बातचीत के बाद रेचल ने फिलीपिंस की क्रिस्टीन ओपियाजा को 'मिस ग्रैंड इंटरनेशनल' का क्राउन मिलने पर बधाई दी. वह पहली रनरअप है इसलिए अब यह क्राउन उन्हें दिया जा रहा है. लेकिन वह भगवान से प्राथना भी करती हैं कि उस लड़की के साथ कुछ भी गलत न हो. रेचल ने आगे कहा कि वह अपनी इज्जत के साथ किसी तरह का कोई भी समझौता नहीं करेंगी और अब वह इस लड़ाई को लीगल तरीके की तरह लड़ेंगी.

पिता ने बताई बेटी की आपबीती

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेचल के पिता राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि MGI ने उनकी लड़की के साथ गलत किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें रुपए नहीं चाहिए लेकिन उन्हें पूरी इज्जत तो देनी चाहिए थी. उन्होंने बताया कि रेचल ने पहले क्राउन वापस करने की पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थी और उसके बाद MGI द्वारा पोस्ट डाली गई थी. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को दो कंपनियों के बीच फंसा दिया गया था और कॉन्ट्रैक्ट के कारण ही वह आगे कुछ नहीं कर पा रही थी.

दोनों देशों के एडवोकेट इस केस को देख रहे हैं और दोनों देशों के कानून अलग-अलग हैं इसलिए इसमें समय लग रहा है. उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी के साथ खड़े हैं और हिंदुस्तान की लड़कियों के लिए एक मैसेज है कि अगर कोई भी ऐसा करता है तो उनके घर वाले उन्हें संभालने के लिए बैठे हैं.  हिंदुस्तान की लड़कियों ने कभी झुकना नहीं सीखा.

बॉलीवुड में कदम रखेंगी रेचल

परिवार ने बताया कि रेचल जल्द ही बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आएंगी. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले रेचल नाराज थी और थोड़ी अपसेट भी थी लेकिन अब वह ठीक है और खुश है. उन्होंने कहा कि रेचल ने पहले रिजाइन किया था और नोटिस भी भेजा था.

बता दें, रेचल के बाद मिस ग्रैंड इंटरनेशनल की ओर से ऑफिशियल पोस्ट कर ये कहा गया था कि उनकी ओर से रेचल को क्राउन की हकदार होने से बेदखल किया गया है. उन्होंने रेचल के अनप्रोफेशनल बिहेवियर को इसका जिम्मेदार ठहराया था.

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी… Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, डॉक्टर देंगे रोजाना की तरह सेवाएं ▶ STORY Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम… Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका? ▶ STORY Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या… जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं ▶ STORY जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री… बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण ▶ STORY बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं… प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त पढ़ें पसंदीदा किताबें ▶ STORY प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त… Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी ▶ STORY Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का… सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा जलाभिषेक ▶ STORY सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा…