बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
व्यापार

ब्याज दरों में और कटौती कर सकता है आरबीआई, होम लोन पर मिल सकती है छूट

नई दिल्ली

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) आने वाले महीनों में ब्याज दरों में और कटौती कर सकता है। इससे अर्थव्यवस्था को गति मिलने की उम्मीद है। विकसित देशों के केंद्रीय बैंक महंगाई पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, लेकिन रिजर्व बैंक की प्राथमिकता फिलहाल विकास को बढ़ावा देना है। अलग ब्याज दरों में फिर से कटौती होती है तो इससे होम लोन, कार लोन आदि और सस्ते हो जाएंगे। साथ ही ईएमआई का बोझ भी कम होगा।

रिजर्व बैंक का मानना है कि महंगाई दर जल्द ही सरकार की ओर से तय सीमा के अंदर आ जाएगी। इसके लिए वह ब्याज दरों में कटौती के अलावा भी कई कदम उठा सकता है। ये बात मौद्रिक नीति समिति (MPC) की हालिया बैठक के विवरण से पता चलती है। यह बैठक शुक्रवार को हुई। बता दें कि इस महीने 5 से 7 फरवरी तक एमपीसी की बैठक हुई थी।

25 बेसिस पॉइंट की हुई है कटौती
रिजर्व बैंक ने 7 फरवरी को मीटिंग में लिए गए फैसलों की घोषणा की थी। उस समय केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी। यह अब 0.25% कम होकर 6.25% हो गया है। 5 साल में यह पहली बार था जब ब्याज दरों में कमी की गई। अब इसका असर दिखने लगा है। एसबीआई और पीएनबी समेत कई बैंक ब्याज दरें घटा चुके हैं और लोगों को सस्ता लोन मिल रहा है।

विज्ञापन
Advertisement

महंगाई पर कम पड़ेगा असर
MPC ने यह भी संकेत दिया कि वैश्विक व्यापार चुनौतियों का महंगाई पर बहुत कम असर पड़ेगा। साथ ही, ऊंची वास्तविक ब्याज दरें कर्ज की लागत को और कम करने का मौका देती हैं। वास्तविक ब्याज दर का मतलब है, ब्याज दर और महंगाई दर के बीच का अंतर। अगर ब्याज दर ज्यादा है और महंगाई कम है तो वास्तविक ब्याज दर ऊंची होती है।

क्या है रिजर्व बैंक का प्लान?
MPC के वे बाहरी सदस्य जो पिछली दो बैठकों में ब्याज दरों में कटौती के पक्ष में थे, उनका मानना है कि मौजूदा मौद्रिक नीति बहुत सख्त है। कर्ज वृद्धि दर में गिरावट को देखते हुए खपत और निवेश को बढ़ावा देने के लिए ब्याज दरों में कमी करना जरूरी है। यानी रिजर्व बैंक आने वाले दिनों में ब्याज दरों में और कमी कर सकता है।

'रेट कट का ये सबसे मुफीद समय'
रिजर्व बैंक के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने अपनी पहली MPC की बैठक में ब्याज दरों में कटौती का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात और महंगाई दर को देखते हुए यह ब्याज दरों में कमी करने का सही समय है। उनका मानना है कि कम ब्याज दरों से खेती-बाड़ी का विकास होगा, लोगों का खर्च बढ़ेगा, घरों में निवेश होगा और कंपनियां भी पूंजी निवेश करेंगी। इससे देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
विष्णु सरकार में किसानों का बढ़ा मान, खेती-किसानी को मिला नया संबल ▶ STORY विष्णु सरकार में किसानों का बढ़ा मान, खेती-किसानी को मिला… गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल ▶ STORY गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक… रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों का रहस्य ▶ STORY रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों… धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम, करोड़ों के कारोबार की उम्मीद ▶ STORY धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम,… छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से होगा आगाज ▶ STORY छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से… अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना वोहरा शामिल ▶ STORY अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना… छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी… अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की सौगात, जनसभा स्थल बदला ▶ STORY अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की… आलीराजपुर में दिवासा पर्व की धूम: ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में झूमे, सुख-समृद्धि की कामना ▶ STORY आलीराजपुर में दिवासा पर्व की धूम: ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में… एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान: कॉमनवेल्थ 2026 में रजत पदक जीता ▶ STORY एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान: कॉमनवेल्थ 2026 में रजत पदक… छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार फहराएगा तिरंगा, शहीदों को सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार फहराएगा तिरंगा, शहीदों… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- सेन समाज सनातन परंपराओं और…