बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखकर मिलने का समय मांगा

नई दिल्ली
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखकर मिलने का समय मांगा है। उन्होंने आप के विधायकों संग 23 फरवरी को मिलने की बात चिट्ठी में उठाई है। इसके साथ ही उन्होंने पहली बैठक में पीएम मोदी और भाजपा द्वारा की गई गारंटी को पूरा ना करने की बात भी चिट्ठी में कही है। आइए जानते हैं कि आतिशी की चिट्ठी में कौन से विषय शामिल हैं।

आतिशी ने सीएम को लिखी चिट्ठी में भाजपा नेताओं द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान की बातें ध्यान दिलाई हैं। भाजपा के सर्वोच्च नेता और देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान 31 जनवरी 2025 को द्वारका में आयोजित एक रैली में दिल्ली की माताओं-बहनों से वादा किया था कि भाजपा सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में उनके लिए 2500 रुपये प्रतिमाह की योजना पास करेगी। आतिशी ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि मोदी द्वारा कहा गया था कि यह मोदी की गारंटी है।

इसके बाद चिट्ठी में पहली बैठक में योजना के पास ना होने की बात कहते हुए कहा गया है कि पहली बैठक में महिलाओं के लिए 2500 रुपये की योजना पास नही हुई है। आगे लिखा कि दिल्ली की माताओं-बहनों ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया था और अब वे खुदको ठगा सा महसूस कर रही हैं। इस तरह मिलने के समय के साथ-साथ मोदी की गारंटी के पूरा ना होने का सवाल उठाया गया है।

चिट्ठी में कहा गया है कि इसी विषय को लेकर आप विधायक दल कल 23 फरवरी को आपसे मिलकर चर्चा करना चाहता है। मैं आपसे दिल्ली की लाखों महिलाओं की ओर से विनम्र निवेदन करती हूं कि आप अपने व्यस्त समय से निकालकर मिलने का अवसर दें।

विज्ञापन
Advertisement

आपको बता दें कि चुनावी प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाए थे कि सरकार में आने के बाद ये लोग मुफ्त में चल रहीं सेवाओं को बंद कर देंगे। इसके बाद भाजपा के तमाम बड़े नेताओं द्वारा वादा किया गया था कि पिछली योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा। साथ ही महिलाओं को दी जाने वाली राशि को पहली ही कैबिनेट बैठक में पास किया जाएगा। साथ ही 8 मार्च (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस) तक महिलाओं के खाते में इसकी पहली किस्त भी आ जाएगी।

आप ने चुनाव में 22 सीटें जीतीं, जिनमें आतिशी का कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल है। 70 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा 48 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े से काफी दूर थी। पिछली आप सरकार में मुख्यमंत्री रहीं आतिशी ने 23 फरवरी को अपनी पार्टी के विधायकों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया… आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों का सफल पुनर्वास ▶ STORY आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों… भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में महिला सम्मान और संस्कृति ▶ STORY भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में… MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर ▶ STORY MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट ▶ STORY MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार… छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली बार गेड़ी चढ़े मंत्री-वीआईपी ▶ STORY छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट: अरपा नदी उफान पर, जनजीवन प्रभावित ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट: अरपा नदी उफान पर,… हाथ में तिरंगा थाम CM विष्णु देव साय ने किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, रायपुर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष ▶ STORY हाथ में तिरंगा थाम CM विष्णु देव साय ने किया… बगिया में CM विष्णु देव साय ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश ▶ STORY बगिया में CM विष्णु देव साय ने सुनी जनता की… CM विष्णु देव साय ने मीसाबंदी स्व. शिवबालक साव को दी श्रद्धांजलि, लोकतांत्रिक संघर्ष को किया नमन ▶ STORY CM विष्णु देव साय ने मीसाबंदी स्व. शिवबालक साव को… कुनकुरी में स्व. ज्ञानचंद जैन को CM विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना ▶ STORY कुनकुरी में स्व. ज्ञानचंद जैन को CM विष्णु देव साय… तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा ने बुलंद किया ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संदेश ▶ STORY तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा…