बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
व्यापार

RBI देने वाली है बड़ी सौगात … 0.50% तक घट सकता है रेपो रेट, होम-ऑटो लोन होंगे सस्‍ते!

नई दिल्ली

होम लोन-ऑटो लोन समेत अन्य Loan लेने वाले लोगों को इस जून महीने में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक अपनी आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में रेपो रेट में जंबो कटौती का ऐलान (Repo Rate Cut) कर सकता है. भारतीय स्टेट बैंक की रिसर्च रिपोर्ट (SBI Report) में बड़ा अनुमान जाहिर करते हुए कहा गया है कि RBI रेपो रेट में 0.50 फीसदी या 50 बेसिस पॉइंट की कटौती कर सकता है. इसमें कारण बताते हुए कहा गया है इसका मकसद कर्ज के चक्र को फिर से तेज करना और मौजूदा आर्थिक अनिश्चितताओं के असर को कम करना है.

4-6 जून तक होगी MPC की बैठक
गौरतलब है कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक (MPC Meeting) की 4 जून से 6 जून के बीच होगी और इसमें लिए गए रेपो रेट समेत अन्य फैसलों का ऐलान 6 जून को कर दिया जाएगा. एसबीआई की रिपोर्ट ‘MPC बैठक की प्रस्तावना – 4-6 जून 2025’ में 0.50% की कटौती (Repo Rate Cut) का अनुमान जताया गया है.

इस साल दो बार मिल चुका है तोहफा
बता दें कि आगामी 4-6 जून को होने वाली एमपीसी बैठक में जहां लोन लेने वाले ग्राहकों को बड़ा तोहफा मिलते की उम्मीद जाहिर की जा रही है, तो बता दें कि इससे पहले इस साल 2025 में दो बार आरबीआई इसे लेकर राहत दे चुका है. जी हां, फरवरी और अप्रैल महीनों में आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25%-0.25% की कटौती की थी, जिससे रेपो रेट की दर अब 6% पर आ गई है.

विज्ञापन
Advertisement

SBI की रिसर्च रिपोर्ट में Repo Rate Cut का ताजा अनुमान इससे पहले तमाम इकोनॉमिस्ट्स द्वारा जताए जा रहे अनुमान से बड़ा है. दरअसल, बीते दिनों आईं कई रिपोर्ट्स में अर्थशास्त्रियों ने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा है कि देश में महंगाई दर (Inflation Rate) फिलहाल 4 फीसदी से तय दायरे में है और ऐसे में रिजर्व बैंक नीतिगत दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती का फैसला ले सकता है.

होम लोन और कार लोन होंगे सस्‍ते
Repo Rate, वह ब्‍याज दर है, जिसपर RBI बैंकों को लोन देता है और फिर आगे बैंक कस्‍टमर्स को कुछ और ब्‍याज जोड़कर लोन देते हैं. ऐसे में अगर रेपो रेट में कटौती आती है तो आपके लोन की EMI भी कम हो जाएगी और आपको होम लोन और कार लोन सस्‍ते होंगे. इंडस्ट्री को सस्ता लोन मिलने से न सिर्फ शहरी खपत को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कारखानों में निवेश बढ़ने से रोजगार भी पैदा होगा.

 

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…