बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान में महिलाओं के लिए फ्री रहेगी रोडवेज बस

राजस्थान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर राजस्थान सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को विशेष उपहार दिया है। सरकार ने घोषणा की है कि इस दिन सभी महिलाएं और बालिकाएं राजस्थान रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह पहल महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यात्रा के लिए लागू होंगी कुछ शर्तें
राजस्थान रोडवेज प्रबंधन के अनुसार, यह सुविधा सिर्फ साधारण और एक्सप्रेस बसों में उपलब्ध होगी। वातानुकूलित (AC) और वोल्वो बसों में यह छूट लागू नहीं होगी।

    यह सुविधा 8 मार्च को रात 12:00 बजे से लेकर 23:59 बजे तक मान्य होगी।
    केवल राजस्थान राज्य की सीमा के भीतर यात्रा करने वाली महिलाएं ही इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।
    यदि कोई महिला राजस्थान से बाहर यात्रा कर रही है (जैसे जयपुर से दिल्ली), तो राजस्थान की अंतिम बस स्टॉप तक की यात्रा नि:शुल्क होगी। इसके बाद का किराया यात्रियों को स्वयं वहन करना होगा।

विज्ञापन
Advertisement

महिलाओं के लिए एक बड़ा अवसर
राजस्थान रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने बताया कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है। इससे महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान वित्तीय राहत मिलेगी और वे बिना किसी खर्च के आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा कर सकेंगी।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल ▶ STORY Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा… मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां ▶ STORY मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी ▶ STORY स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और… शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला ▶ STORY शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस ▶ STORY हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर ▶ STORY दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की… इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ▶ STORY इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड… विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त को ▶ STORY विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त… तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता :  अरुण साव ▶ STORY तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता : अरुण साव प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारोन्मुखी शिक्षा ▶ STORY प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों… राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन ▶ STORY राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी हुए शामिल ▶ STORY करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त…