बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
राजनीतिक

सैम पित्रोदा ने कहा चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जाता

नई दिल्ली

कांग्रेस के सीनियर नेता और राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा का बयान सामने आया है। उन्होंने भारत और चीन संबंध पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जाता है। भारत को चीन को अपना दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए।

सैम पित्रोदा ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम पड़ोसी देश को पहचानें और उसका सम्मान करें। पित्रोदा ने भारत-चीन संबंधों पर कहा कि भारत को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है और यह धारणा छोड़ने की जरूरत है कि चीन दुश्मन है।

सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत का दृष्टिकोण हमेशा से टकराव वाला रहा है, जो दुश्मनी पैदा करता है। सोचने का यह तरीका बदलना चाहिए, यह जरूरी नहीं कि हम हमेशा चीन को दुश्मन मानें और यह सिर्फ चीन के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए होना चाहिए।

विज्ञापन
Advertisement

नके इस बयान को लेकर अब भाजपा भड़क गई है। उनकी टिप्पणी को भाजपा ने शहीदों का अपमान करार दिया है। इसके अलावा चीन के साथ कांग्रेस का एग्रीमेंट होने का भी आरोप लगाया है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सैम पित्रोदा का बयान तो ऐसा है कि जैसे भारत ही चीन के खिलाफ आक्रामक हो। उन्होंने कहा कि इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस का चीन के प्रति नरम रवैया क्यों रहता है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'गंभीर बात यह है कि जिस तरह की बात सैम पित्रोदा ने कही है, वह भारत की संप्रभुता और कूटनीति पर गहरा आघात है। उनका कहना है कि चीन के साथ कोई विवाद ही नहीं है। भारत को ही आक्रमणकारी के रूप में दिखाता है। सैम पित्रोदा का यह बयान कुछ अलग नहीं है। इससे पहले राहुल गांधी भी ऐसे बयान दे चुके हैं। उन्होंने अपने विदेश दौरे में कहा था कि चीन ने बहुत संघर्ष किया है। हाल ही में राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने बेरोजगारी से निपटने पर बहुत अच्छा काम किया है। आज चीन में बेरोजगारी की दर 24 फीसदी है। ये लोग कहते हैं कि चीन में प्रेस की आजादी यहां से ज्यादा है। आप देखें कि चीन में जैक मा और सरकार के मंत्री समेत कई लोग गायब हो गए हैं। ऐसी वहां अभिव्यक्ति की आजादी है।'

ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की टिप्पणियों से खुद को अलग कर लिया और कहा कि ये पार्टी के विचार नहीं हैं. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर कहा, 'सैम पित्रोदा द्वारा कथित तौर पर चीन पर व्यक्त किए गए विचार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विचार नहीं हैं.'

कांग्रेस की तरफ से यह स्पष्टीकरण सैम पित्रोदा के उस बयान पर आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि 'मैं चीन से खतरे को नहीं समझ पा रहा हूं. मुझे लगता है कि इस मुद्दे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, क्योंकि अमेरिका में दुश्मन को परिभाषित करने की प्रवृत्ति है.'

'ये कांग्रेस के विचार नहीं'

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'सैम पित्रोदा द्वारा चीन पर व्यक्त किए गए कथित विचार निश्चित रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विचार नहीं हैं. चीन हमारी विदेश नीति, बाह्य सुरक्षा, और आर्थिक क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है. कांग्रेस पार्टी ने चीन के प्रति मोदी सरकार के दृष्टिकोण पर बार-बार सवाल उठाए हैं, जिसमें 19 जून 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से चीन की दी गई क्लीन चिट भी शामिल है.'

'शहीदों का अपमान कर रहे हैं कांग्रेस के नेता'

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि चीन की टॉप रियल एस्टेट कंपनी दिवालिया हो गई और ये लोग कहते हैं कि वहां की आर्थिक ग्रोथ स्थिरता के साथ आगे बढ़ रही है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हमारी सरकार सभी देशों के साथ दोस्ताना रिश्ते चाहती है, लेकिन स्वाभिमान की कीमत पर ऐसा नहीं होगा। सैम पित्रोदा का बयान गलवान के शहीदों का अपमान है। हमारे जवान चीन से लड़ते हुए शहीद हो गए। फिर भी कांग्रेस का ओवरसीज चीफ ऐसे बयान देता है तो यह शहीदों का अपमान है। गौरतलब है कि सैम पित्रोदा ने चीन से तनाव को लेकर सवाल उठाया था।

‘विकासशील देशों की आबादी युवा’

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि चीन से क्या खतरा है। मुझे लगता है कि इस मुद्दे को अक्सर जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, क्योंकि अमेरिका को हमेशा दुश्मन की पहचान करनी होती है। अब सभी देशों को एक साथ आने का समय है। हमें सीखने, संवाद बढ़ाने, सहयोग करने और मिलकर काम करने की जरूरत है। हमें कमांड और कंट्रोल की मानसिकता से बाहर निकलना होगा। चीन चारों ओर है, चीन बढ़ रहा है, हमें इसे पहचानना और समझना होगा।

उन्होंने कहा कि हर देश आगे बढ़ रहा है, कुछ तेजी से, कुछ धीमे, जो बहुत गरीब हैं, उन्हें तेजी से बढ़ना होगा और जो संपन्न हैं, उनकी वृद्धि धीमी होगी, जो विकसित हैं, उनकी आबादी बुजुर्ग होगी, जबकि विकासशील देशों की आबादी युवा होगी। हमें इन सब चीजों को एक साथ देखना होगा।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत… किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु… विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार से आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव ▶ STORY विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार… कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक कृषि यंत्रों की पूजा और गेड़ी की धूम ▶ STORY कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक… मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और कृषि परंपरा की दिखी जीवंत झांकी ▶ STORY मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और… हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति, परंपरा और किसान सम्मान का पर्व है हरेली ▶ STORY हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति,… प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त बनाई ▶ STORY प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त… भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ▶ STORY भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं चलेगा ▶ STORY ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16 जिलों को किया सावधान ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16… हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग, विशेष आयोजन की तैयारी ▶ STORY हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति… सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया…