बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर उमड़ी संगत, गुरुचरण सिंह होरा ने टेका मत्था

गुरुद्वारे में श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धा, कीर्तन, अरदास और सेवा भाव के साथ मनाया गया।

रायपुर। सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस गुरुवार को राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में श्रद्धा, सम्मान और सेवा भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न गुरुद्वारों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर गुरु साहिब को नमन किया और उनके बलिदान को स्मरण किया।

देवेंद्र नगर स्थित गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें श्री सुखमणि साहिब का पाठ, गुरबाणी कीर्तन और अरदास का आयोजन हुआ। रागी जत्थों द्वारा प्रस्तुत किए गए शबद कीर्तन ने संगत को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान गुरु अर्जुन देव जी के त्याग, तपस्या, सेवा और मानवता के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।

शहीदी दिवस के अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन सरदार गुरुचरण सिंह होरा ने देवेंद्र नगर गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और गुरु साहिब को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उनके बड़े भाई दिलेर सिंह होरा भी उपस्थित रहे। उन्होंने संगत के साथ गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित कार्यक्रमों में सहभागिता की।

इस अवसर पर सरदार गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि श्री गुरु अर्जुन देव जी का जीवन सत्य, सेवा, सहनशीलता और मानवता का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने धर्म और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जो आज भी पूरी मानवता को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं समाज में प्रेम, भाईचारा, एकता और सेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश देती हैं।

विज्ञापन
Advertisement

शहीदी दिवस पर गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए ठंडे मीठे जल, शरबत तथा लंगर सेवा का विशेष आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर छबील लगाकर लोगों को शीतल पेय वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अरदास कर गुरु साहिब के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

गौरतलब है कि श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस हर वर्ष जेठ सुदी 4 को मनाया जाता है। सिख परंपरा में यह दिन “छबील दिवस” के रूप में भी जाना जाता है, जो सेवा, समर्पण और मानव कल्याण की भावना का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर समाज को मानवता, सहिष्णुता और सेवा का संदेश दिया जाता है।

Dipti Das
लेखक / Author

दीप्ति दास दबंग आवाज़ की संवाददाता हैं, जो विभिन्न विषयों पर सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…