बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
all news

आध्यात्मिक गुरु गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर 19 से 21 फरवरी तक पंजाब के दौरे पर

चंडीगढ़
6 साल की प्रतीक्षा के बाद वैश्विक मानवतावादी और आध्यात्मिक गुरु गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर 19 से 21 फरवरी तक पंजाब के दौरे पर हैं। गुरुदेव के इस दौरे को लेकर प्रदेश भर के लाखों लोग काफी उत्साहित हैं। 19 फरवरी को गुरुदेव लुधियाना के हर्शीला रिसोर्ट में ‘पर्ल्स ऑफ विजडम’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह एक विशेष संध्या होगी, जहां गुरुदेव गहन ज्ञान पर व्याख्यान देंगे और लोगों को निर्देशित ध्यान करवाएंगे। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में भाग लेने पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। आर्ट ऑफ लिविंग, लुधियाना के उद्योगपति और एपेक्स बॉडी सदस्य राजन मित्तल ने कहा, "लुधियाना गुरुदेव के साथ ज्ञान और गहरी आंतरिक शांति की इस शाम का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उनकी उपस्थिति हमेशा अपार प्रेरणा और खुशी का स्रोत होती है।"

20 फरवरी की सुबह बठिंडा में गुरुदेव ‘टेंपल ऑफ नॉलेज (TOK)’ का उद्घाटन करेंगे जो देश भर से आने वाले साधकों के लिए आध्यात्मिक और समग्र उपचार का एक महत्वपूर्ण स्थल होगा। बठिंडा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम 5 बजे से 8 बजे तक भव्य सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 20 हजार से भी अधिक लोगों के सम्मिलित होने की सम्भावना है।

आर्ट ऑफ लिविंग, पंजाब के एपेक्स बॉडी सदस्य डॉ. अमित तनेजा ने कहा, “बठिंडा में बना यह टेंपल ऑफ नॉलेज, क्षेत्र के सबसे बड़े आध्यात्मिक केंद्रों में से एक होगा, जो लोगों को मानसिक शांति, शारीरिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उत्थान प्रदान करेगा। यह केंद्र जाति, पंथ और संस्कृति से परे सभी के लिए एक नई रोशनी लेकर आएगा।”

इसी दिन शाम को बठिंडा में गुरुदेव के सान्निध्य में भव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 20,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। उपस्थित लोग मंत्रोच्चार, ध्यान और भक्ति संगीत के माध्यम से सकारात्मक और ऊर्जावान वातावरण का अनुभव करेंगे। साथ ही गुरुदेव के सरल और जीवन को बदलने वाले ज्ञान वचनों का लाभ भी उठा सकेंगे।  

विज्ञापन
Advertisement

गुरुदेव का यह दौरा पंजाब में आर्ट ऑफ लिविंग की सेवा और समाज कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। आर्ट ऑफ लविंग का नशामुक्ति कार्यक्रम, जिमें सुदर्शन क्रिया, योग, ध्यान और सामुदायिक समर्थन शामिल हैं, अब तक 80 गांवों में 35,000 से अधिक लोगों को नशे की लत से छुटकारा दिलाने में सहायक रहे हैं।

गुरुदेव के मार्गदर्शन में शुरू हुआ ड्रग-फ्री इंडिया अभियान देश भर के हजारों युवाओं को प्रेरित कर चुका है, जिससे वे नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा ले रहे हैं।   गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की यह यात्रा पंजाब के लिए आशा, सकारात्मक बदलाव और प्रेरणा लेकर आएगी, जिससे समाज को तनावमुक्त, स्वस्थ और अधिक सामंजस्यपूर्ण बनने के लिए एक दिशा मिलेगी।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…