बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
व्यापार

शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन जोरदार तेजी, IndusInd बैंक का स्टॉक भी बना रॉकेट

मुंबई
होली (Holi) के बाद शेयर बाजार (Stock Market) में हरा रंग चढ़ा नजर आया और सेंसेक्स-निफ्टी में जारी गिरावट पर सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को ब्रेक लग गया. शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (Sensex) ने 500 अंकों से ज्यादा की छलांग लगा दी, तो नहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी 175 अंक की तेजी लेकर कारोबार कर रहा है. इस बीच खास बात ये रही कि बुरी तरह टूटने के बाद इंडसइंड बैंक ने वापसी की है और IndusInd Bank Share 3 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं Bajaj Finance से लेकर Tata Motors तक के शेयर दौड़ लगाते नजर आए.

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी, सोमवार (17 मार्च) को सेंसेक्स 500 पॉइंट से ज्यादा चढ़कर 74,350 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 150 अंकों से ज्यादा की तेजी है, यह 22,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल, ऑटो और फार्मा शेयरों में खरीदारी है।

निफ्टी ऑटो इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.59% चढ़ा है। फार्मा इंडेक्स में भी 1.40% की तेजी है। मेटल इंडेक्स 1% से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा है। बैंक और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में आधा फीसदी की तेजी है। आईटी और रियेल्टी सेक्टर में गिरावट है।

सेंसेक्स ने खुलते ही लगा दी छलांग
सोमवार को शेयर मार्केट की शुरुआत ग्रीन जोन में हुई और खुलने के साथ ही BSE Sensex ने जोरदार छलांग लगा दी. ये इंडेक्स अपने पिछले बंद 73,828.91 की तुलना में उछलकर 73,830 के लेवल पर खुला, लेकिन कुछ ही मिनटों में तूफानी तेजी के साथ भागने लगा और 527 अंक से ज्यादा चढ़कर 74,350.28 के लेवल पर जा पहुंचा. NSE Nifty ने भी सेंसेक्स की चाल से चाल मिलाई और अपने पिछले बंद 22,397.20 के स्तर की तुलना में सपाट ओपनिंग करने के बाद अचानक 175 अंकों की छलांग लगाकर 22,572 के लेवल पर जा पहुंचा.

विज्ञापन
Advertisement

इन 10 बड़ी कंपनियों के शेयर भागे
शेयर बाजार में तेजी के बीच लार्जकैप कंपनियों में शामिल IndusInd Bank Share 4.67% की तेजी लेकर 703.50 रुपये पर कारोबार करता नजर आया. इसके अलावा Bajaj Finserv Share (3.10%), M&M Share (2.39%), Bajaj Finance Share (2.38%), Adani Ports Share (2.10%), SunPharma Share (2%), Tata  Motors Share (2%), Maruti Share (1.50%), Zomato Share (1.45%) की तेजी के साथ भागता दिखा. इसके अलावा HDFC Bank का शेयर भी तेजी के साथ ग्रीन जोन में था.  

मिडकैप और स्मॉलकैप में इन शेयरों में तेजी
अब बात करें, मिडकैप कैटेगरी के शेयरों के बारे में, तो MuthootFinance Share (4.71%), UnoMinda Share (3.08%), LIC Housing Finance Share (3%), Gillette Share (3.51%) और Delhivery Share (2.50%) की तेजी के साथ भाग रहा था. वहीं स्मॉलकैप में शामिल ELGIEQIUP Share (6.63%), Orchid Pharma Share (5%), Axiscades Tech Share (5%), JSWHL Share (4.85%) और Aarti Pharma Share (4.06%) की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.

1658 शेयरों ने की तेज शुरुआत
शेयर मार्केट में हरियाली के बीच करीब 1658 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ शुरुआती कारोबार में ओपनिंग की. इसके अलावा 910 कंपनियों के स्टॉक्स ऐसे थे, जो बाजार में तेजी के बावजूद गिरावट के साथ लाल निशान पर खुले, जबकि 203 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों में Britannia, HCL Tech, Kotak Mahindra Bank, Hero MotoCorp और Dr Reddy's Labs शामिल रहे.

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत… किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु… विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार से आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव ▶ STORY विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार… कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक कृषि यंत्रों की पूजा और गेड़ी की धूम ▶ STORY कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक… मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और कृषि परंपरा की दिखी जीवंत झांकी ▶ STORY मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और… हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति, परंपरा और किसान सम्मान का पर्व है हरेली ▶ STORY हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति,… प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त बनाई ▶ STORY प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त… भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ▶ STORY भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं चलेगा ▶ STORY ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16 जिलों को किया सावधान ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16… हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग, विशेष आयोजन की तैयारी ▶ STORY हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति… सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया…