बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मनोरंजन

सेंसर बोर्ड ने अहान पांडे के इंटीमेट सीन पर चलाई कैंची, 2 दिन बाद रिलीज हो रही है ‘सैयारा’

मुंबई 

डायरेक्टर मोहित सुरी की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'सैयारा', 18 जुलाई के दिन थियटर्स में रिलीज हो रही है. फिल्म से 'पांडे परिवार' का लाड़ला बेटा अहान पांडे डेब्यू करने जा रहे हैं. अहान के साथ फिल्म में अनीत पड्डा भी हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने फैन्स के बीच खलबली मचाई हुई है. हर किसी को इनकी जोड़ी अच्छी लग रह है.

सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर चलाई कैंची?
फिल्म का सेंसर प्रोसेस पूरा हो चुका है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म से कुछ सीन्स डिलीट करने की मांग की है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है. मेकर्स को फिल्म में कुछ बदलाव करने के लिए कहा गया है. चार जगहों पर विवादित शब्दों को बदलने के लिए कहा है. हालांकि, लिस्ट में ये नहीं बताया गया है कि आखिर उनकी जगह और क्या शब्द इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं. 

इसके अलावा फिल्म में 10 सेकेंड के सेंशुअल, इंटीमेसी, बॉडी एक्स्पोजिंग विजुअल्स को हटाने के लिए कहा है. साथ ही जिस सीन में बाइक पर हीरो-हीरोइन हैं, वहां पर हेलमेट सेफ्टी के लिए डिस्क्लेमर डालने के लिए कहा है. जब ये सारे बदलाव फिल्म में कर दिए जाएंगे, तब जाकर फिल्म के मेकर्स को सेंसर सर्टिफिकेट दिया जाएगा. 

विज्ञापन
Advertisement

सेंसर सर्टिफिकेट में फिल्म की लंबाई 156.50 मिनट्स लिखी है. यानी की 2 घंटे, 36 मिनट और 50 सेकेंड लंबी है ये फिल्म. सेंसर बोर्ड की ओर से ये इकलौती फिल्म नहीं, जिसके इंटीमेट सीन्स पर कैंची चलाई जा रही है. इससे पहले फिल्म 'सुपरमैन' से भी CBFC ने 33 सेकेंड का लंबा इंटीमेट सीन हटाने के लिए कहा था. तब जाकर फिल्म को U/A 13+ सर्टिफिकेट दिया था. 

'सैयारा' की होने वाली है बड़ी ओपनिंग
फिल्म एक बड़े बजट में बनी है. जिस तरह से फैन्स के बीच इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है, उसके मुताबिक, ये एक बड़े लेवल पर ओपनिंग कर सकती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि डबल डिजिट्स में इसकी ओपनिंग हो सकती है. बुधवार के दिन फिल्म की 45 हजार टिकट्स बिकी हैं. इसके अलावा 33,500 टिकट्स पीवीआर आयनोक्स, 11,500 टिकट्स सिनेपॉलिस में बिकी हैं. 2,059 टिकट्स मूवीमेक्स चेन में बिकी हैं. 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…