बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

डोजियर में कबूलनामा- भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान में 9 आतंकियों के ठिकाने को ध्वस्त किया था

नई दिल्ली 
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकियों के ठिकाने को ध्वस्त किया था। इसी बीच पाकिस्तान डोजियर ने भारत के हमले में हुए नुकसान को लेकर बड़ा कबूलनामा किया है। पाकिस्तान के ऑपरेशन 'बुनयान उन मार्सोस' पर आधिकारिक डोजियर में बताया गया है कि भारत ने कम से कम आठ अतिरिक्त ठिकानों पर हवाई हमला किया है। जिनका खुलासा भारत की तरफ से पहले नहीं किया गया था।
पाकिस्तानी डोजियर के सैटेलाइट इमेज में पेशावर, झंग, सिंध में हैदराबाद, पंजाब में गुजरात, गुजरांवाला, बहावलनगर, अटक और छोर जैसे प्रमुख शहर है, जिसमें तबाही का जिक्र किया गया है। आपको बता दें कि भारतीय वायु सेना या सैन्य संचालन महानिदेशक ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग में पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की सार्वजनिक रूप से जानकारी दी थी।
यह डोजियर 'ऑपरेशन सिंदूर' के द्वारा पाकिस्तान को हुए नुकसान को लेकर बड़ी जानकारी देता है और इसे पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के लिए तत्काल आह्वान के पीछे एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में देखा जा रहा है।
22 अप्रैल को पहलगाम में आंतकियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था। जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।इसके बाद 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारतीय सेना, वायुसेना और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की थी, जिसमें विदेश सचिव विक्रम मिस्री, वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी शामिल हुईं थी। सैन्य अधिकारियों ने आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले की क्लिप भी दिखाई थी।
इसमें बताया गया था पाकिस्तान और पीओके में नौ (9) ठिकानों को निशाना बनाया गया था, जिसमें आतंकवादी स्थल मरकज सुभान अल्लाह बहावलपुर, मरकज तैयबा, मुरीदके, सरजाल/तेहरा कलां, महमूना जोया सुविधा, सियालकोट, मरकज अहले हदीस बरनाला, भिम्बर, मरकज अब्बास, कोटली, मस्कर राहील शाहिद, कोटली जिले में स्थित हैं। इसके अलावा मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम्प, मरकज सैयदना बिलाल शामिल था।
इस पूरे ऑपरेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रात भर बारीकी से नजर रखी थी। सूत्रों ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और सैन्य कमांडरों के साथ लगातार संपर्क में थे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अभियान योजना के अनुसार आगे बढ़े।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…