बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
शिक्षा

iPhone 17 Air के फीचर्स आए सामने, बैटरी में मिलेगा जुगाड़ वाला इनोवेशन

Apple जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाला है. कंपनी iPhone 17 सीरीज को सितंबर में लॉन्च कर सकती है. इस बार कंपनी चार नए iPhone लॉन्च करेगी, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max होंगे. Air के तहत कंपनी अपना स्लिम फोन लॉन्च करेगी. 

हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से इन स्मार्टफोन्स को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है. iPhone 17 Air ब्रांड का अब तक का सबसे पतला फोन होगा. इस फोन से जुड़ी नई डिटेल्स सामने आई हैं. MacRumors की मानें, तो iPhone 17 Air में सीमित बैटरी कैपेसिटी मिलेगी. 
मिलेगी छोटी बैटरी

इस फोन में कंपनी लाइटवेट और पतला होने पर फोकस करेगी. कयासों को सही मानें, तो कंपनी इस फोन में बैटरी से ज्यादा डिजाइन पर फोकस करेगी. MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 Air की बैटरी 3000mAh से छोटी हो सकती है. 

कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो इस लाइटवेट स्मार्टफोन में 2800mAh की बैटरी मिल सकती है. अगर ये सच है, तो iPhone 16 Plus के मुकाबले इस फोन की बैटरी काफी कम होगी. बता दें कि iPhone 16 Plus में 4674mAh की बैटरी मिलती है, जिसमें Air में रिप्लेस कर दिया जाएगा. 

विज्ञापन
Advertisement

iPhone 17 Air की मोटाई 5.5mm होगी, जिसकी वजह से फोन की बैटरी के लिए जगह कम मिलेगी. इस स्मार्टफोन में iOS 26 मिलेगा, जिसमें एडॉप्टिव पावर मोड दिया जाएगा. इस फीचर की वजह से आपको बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी. इंटरनल टेस्टिंग की मानें, तो 60 से 70 फीसदी यूजर्स को पूरे दिन बैटरी लाइफ मिलेगी. 

यूजर्स को फोन दोबारा चार्ज नहीं करना होगा. वहीं पुराने मॉडल्स में 80 फीसदी से 90 फीसदी तक लोगों को बिना दोबारा चार्ज किए पूरे दिन बैटरी लाइफ मिलती है. रिपोर्ट्स की माने, तो ऐपल एक्सटेंडेड बैटरी लाइफ के लिए एक्सेसरीज भी तैयार कर रही है. यानी फोन पतला होगा, लेकिन बैटरी के लिए कंपनी अलग से एक्सेसरीज भी देगी. 

iPhone 17 Air में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा. ये पहला मौका होगा, जब Apple एक नॉन-प्रो iPhone में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली स्क्रीन देगी. बैटरी की बात हम पहले ही कर चुके हैं. हैंडसेट A19 प्रोसेसर के साथ आएगा और इसमें iOS 26 का सपोर्ट मिलेगा. कंपनी इस फोन को सितंबर में लॉन्च कर सकती है.

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया… आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों का सफल पुनर्वास ▶ STORY आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों… भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में महिला सम्मान और संस्कृति ▶ STORY भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में… MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर ▶ STORY MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट ▶ STORY MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार… छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली बार गेड़ी चढ़े मंत्री-वीआईपी ▶ STORY छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट: अरपा नदी उफान पर, जनजीवन प्रभावित ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट: अरपा नदी उफान पर,… हाथ में तिरंगा थाम CM विष्णु देव साय ने किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, रायपुर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष ▶ STORY हाथ में तिरंगा थाम CM विष्णु देव साय ने किया… बगिया में CM विष्णु देव साय ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश ▶ STORY बगिया में CM विष्णु देव साय ने सुनी जनता की… CM विष्णु देव साय ने मीसाबंदी स्व. शिवबालक साव को दी श्रद्धांजलि, लोकतांत्रिक संघर्ष को किया नमन ▶ STORY CM विष्णु देव साय ने मीसाबंदी स्व. शिवबालक साव को… कुनकुरी में स्व. ज्ञानचंद जैन को CM विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना ▶ STORY कुनकुरी में स्व. ज्ञानचंद जैन को CM विष्णु देव साय… तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा ने बुलंद किया ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संदेश ▶ STORY तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा…