बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम हुई बैठक, कई बड़े फैसले लिए

चंडीगढ़
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आज हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। बैठक खत्म होने के बाद कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए इन फैसलों की विस्तृत जानकारी सांझा की है।

इस मीटिंग में पंजाब जल संसाधन विभाग में जूनियर इंजीनियर्स (ग्रुप-बी) से संबंधित सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत जेई के 15 प्रतिशत पद पदोन्नति के लिए आरक्षित हैं, जिनमें से 10 प्रतिशत पद जूनियर ड्राफ्ट्समैन, सर्वेयर, वर्क मिस्त्री, अर्थ वर्क मिस्त्री व अन्य में से भरे जाएंगे। अब इस कोटे के तहत नहर पटवारी व रेवेन्यू क्लर्क जिनके पास अपेक्षित योग्यता है और अपेक्षित अनुभव है, वे भी इस पदोन्नति के लिए पात्र होंगे।

इस कदम से विभाग में अनुभवी कर्मचारी आएंगे और कर्मचारियों को उच्च योग्यता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और व्यय कम करने के लिए मंत्रिपरिषद ने वित्त विभाग के अधीन विभिन्न निदेशालयों के विलय को मंजूरी दी। इसके तहत लघु बचत, बैंकिंग और वित्त तथा लॉटरी निदेशालयों का विलय किया जाएगा और अब इसका नाम लघु बचत, बैंकिंग और लॉटरी निदेशालय होगा। डीपीईईडी और डीएफआरईआई का भी विलय किया जाएगा और इसका नाम लोक उद्यम तथा वित्तीय संसाधन निदेशालय होगा। कोषागार एवं लेखा, पेंशन और एनपीएस के विभिन्न निदेशालयों का भी विलय किया जाएगा और अब इसका नाम कोषागार एवं लेखा, पेंशन और एनपीएस निदेशालय होगा। इस पुनर्गठन से राज्य को सालाना करीब 2.64 करोड़ रुपये की बचत होने की संभावना है। 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़: CM, मंत्री उतरेंगे मैदान में ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़:… 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP डेमोंस्ट्रेटर 2027 तक उड़ेगा ▶ STORY 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP… भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक बाजार स्थिर ▶ STORY भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक… सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु ▶ STORY सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़ की खुशहाली की मांगी दुआ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़… मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने अपनाया प्राकृतिक जीवन ▶ STORY मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन से दो दिन मुसीबत ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन… छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार का बड़ा कदम ▶ STORY छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को सराहा ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा… कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,…