बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को सालाना पांच लाख रुपये तक मुफ्त उपचार योजना को राज्य में लागू, ये शर्त लागू

चंडीगढ़
हरियाणा में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को सालाना पांच लाख रुपये तक मुफ्त उपचार योजना को राज्य में लागू कर दिया है। अक्तूबर-2024 से अभी तक इस योजना के तहत 8 हजार 43 बुजुर्गों को 16 करोड़ रुपये के मुफ्त उपचार की सुविधा मिली है। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक उपचार की सुविधा भी दी जा रही है।

वहीं एक लाख 80 हजार से 3 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों को 1500 रुपये के सालाना अंशदान पर यह सुविधा सरकार दे रही है। अभी तक 18.80 लाख लोगों ने 2494 करोड़ रुपये से अधिक की चिकित्सा सुविधा ली है। चुनावी घोषणा-पत्र के तहत नायब सरकार 18 अक्तूबर, 2024 से ही किडनी के सभी रोगियों को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दे चुकी है। 20 जिला अस्पतालों के अलावा करनाल, नूंह, रोहतक और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा उपलब्ध है।

फरीदाबाद में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रख चुके हैं। 500 बिस्तरों वाले इस मेडिकल कॉलेज पर 625 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सरकार ने सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि सरिसा में संत सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन हो चुका है। वर्तमान में राज्य में 15 मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं और 11 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य जारी है।

करनाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का काम पूरा हो चुका है। यह जल्द ही ऑपरेशनल होगा। कुरुक्षेत्र में देश के पहले श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में 2020 से अभी तक 53 चिकित्सक आयुर्वेद में एमडी कर चुके हैं। पंचकूला के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में ओपीडी और बीएएमएस की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। नारनौल के पट्टीकरा में बाबा खेता नाथ सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज में भी बीएएमएस की 30 सीटों के तीसरे बैच के लिए एडमिशन किए हैं।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल ▶ STORY Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा… मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां ▶ STORY मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी ▶ STORY स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और… शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला ▶ STORY शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस ▶ STORY हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर ▶ STORY दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की… इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ▶ STORY इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड… विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त को ▶ STORY विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त… तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता :  अरुण साव ▶ STORY तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता : अरुण साव प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारोन्मुखी शिक्षा ▶ STORY प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों… राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन ▶ STORY राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी हुए शामिल ▶ STORY करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त…