बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

पंजाबी पाठ्यपुस्तक ‘पंजाबी प्राइमर’ में कई त्रुटियों की ओर आकर्षित किया, भड़के स्पीकर, केंद्रीय मंत्री से की ये अपील

चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर उनका ध्यान नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एन.सी.ई.आर.टी.), नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित पंजाबी पाठ्यपुस्तक ‘पंजाबी प्राइमर’ (पंजाबी कायदा) में कई त्रुटियों की ओर आकर्षित किया है। यह पुस्तक बालवाटिका/आंगनवाड़ी स्तर पर बच्चों और बालिग साक्षरता कार्यक्रमों के लिए तैयार की गई है, और इसमें शब्दजोड़ और तथ्यों खास करके पंजाबी वर्णमाला के प्रकाशन में कई त्रुटियां हैं।

उन्होंने कहा कि उक्त पुस्तक में सबसे बड़ी गलती यह है कि पंजाबी वर्णमाला को सही क्रम 'ੳ' के बजाय 'ਅ'  से गलत तरीके से शुरू किया गया है। ऐसी मूलभूत त्रुटियां न केवल छात्रों को गुमराह करती हैं, बल्कि बालिगों के लिए साक्षरता पहल की प्रभावशीलता को भी कमजोर करती हैं। यह आवश्यक है कि शैक्षिक सामग्री में, विशेषकर बुनियादी शिक्षा के लिए तैयार की गई सामग्री में, सटीकता और प्रामाणिकता के उच्च मानक बनाए रखे जाएं।

उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे पंजाबी भाषा के योग्य विशेषज्ञों और विद्वानों से इस पाठ्यपुस्तक की तुरंत समीक्षा और संशोधन करवाएं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विद्यार्थियों को सटीक और विश्वसनीय सामग्री मिले। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि ऐसी त्रुटियों को रोकने के लिए भविष्य के सभी प्रकाशनों के लिए एक सख्त संपादकीय और गुणवत्ता जांच प्रक्रिया स्थापित करना आवश्यक है। उन्होंने इस मामले को यथाशीघ्र सुलझाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप का भी अनुरोध किया।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा संगम ▶ STORY महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा… छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की कृषि यंत्रों की पूजा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की… पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा ▶ STORY पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार… छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर ▶ STORY छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें :… Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल ▶ STORY Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा… मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां ▶ STORY मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी ▶ STORY स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और… शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला ▶ STORY शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस ▶ STORY हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ▶ STORY इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड… दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर ▶ STORY दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की…