बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

ग्रीष्मकालीन सब्जियों की बुवाई के लिए यह उपयुक्त समय : कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि ग्रीष्मकालीन सब्जियों की पौध की तैयारी व बुवाई का यह उपयुक्त समय चल रहा है। बुवाई 15 फरवरी से 15 मार्च तक कर सकते हैं। ग्रीष्मकालीन सब्जियों लौकी, कद्दू, करेला, तोरई, खीरा, टिण्डा की बुवाई का यह उपयुक्त समय है।

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इनके लिए बलुई दोमट मिट्टी, जिसका पीएच मान 6 से 7.5 के मध्य हो उपयुक्त होती है। मृदा जांच रिपोर्ट के आधार पर गोबर की खाद या कम्पोस्ट अथवा रासायनिक उर्वरकों का उपयोग करें। बुवाई के लिए नालियां या जमीन से उठी हुई क्यारियां तैयार कर लें। खेत में नालियां लगभग 40-50 सेंटीमीटर चौड़ी और 30-40 सेंटीमीटर गहरी बनाएं। दो कतारों में 2 से 4 मीटर की दूरी रखें। बीज दर खीरा के लिए 2 से 2.5 किलोग्राम, लौकी की 4 से 5, करेला की 5 से 6, तोरई की 4.5 से 5, कद्दू की 3 से 4, टिण्डा की 5 से 6, तरबूज की 4 से 4.5 और खरबूज की बीज दर 2.5 किलोग्राम रखें। रोपाई से पूर्व सब्जियों के बीजों को फफूंदनाशक दवा काबेंडाजिम + मैन्कोजेब 2 ग्राम प्रति किलो बीज की दर से उपचार करें।

ज्यादातर बेल वाली सब्जियों में खेत की तैयारी के समय 15 से 20 टन प्रति हेक्टेयर अच्छी सड़ी हुई गोबर की खाद का प्रयोग करें। नत्रजन 80 किलोग्राम, फॉस्फोरस 50 किलोग्राम, पोटाश 50 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से उपयोग करें। ग्रीष्मकालीन भिण्डी बुवाई फरवरी से मार्च तक करें। उन्नत किस्म परभनी क्रांति, अर्का अभय, वीआरओ-5, वीआरओ-6, अर्का अनामिका का चयन करें। पीला मोजेक रोग से बचाव के लिए बीज को बुवाई से पूर्व थायोमिथाक्जाम 30 एफएस मात्रा 10 मिली लीटर या इमिडाक्लोप्रिड 48 एफएस मात्रा 1.25 मिली लीटर प्रति किलो बीज की दर से उपचारित करें। बुवाई के लिए बीज दर 20 से 22 किग्रा रखें एवं कतार से कतार की दूरी 25-30 सेंटीमीटर, पौध से पौध की दूरी 15 से 20 सेंटीमीटर एवं बीज की गहराई 2 से 3 सेंटीमीटर से अधिक न रखें। खेत में भिण्डी की बुवाई से पूर्व 2 से 2.5 टन सड़ी हुई गोबर की खाद मिट्टी में मिलाएं एवं रसायनिक उर्वरक नत्रजन, स्फुर, पोटाश 60 किलोग्राम, 30 किलोग्राम एवं 50 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से उपयोग करें।

 

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास… बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी…