बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मनोरंजन

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टाइटल ट्रैक रिलीज़

मुंबई,

 विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' टाइटल ट्रैक रिलीज़ हो गया है। फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को लेकर फैन्स के बीच खासा उत्साह बना हुआ है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी कर दिया है, जो प्यार में दूरी, तड़प और अधूरे जज़्बातों को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है। यह गाना एक सच्चे दिल की कहानी है जो दूर रहकर भी किसी को टूटकर चाहता है।

विक्रांत और शनाया ने गाने में अपने किरदारों की भावनाओं को बड़े ही सहज और असरदार अंदाज़ में निभाया है। उनकी नज़रों के ज़रिए कहा गया हर जज़्बात सीधे दिल को छू जाता है। गाने का माहौल दिल टूटने वाले हर शख्स से जुड़ता है और एक गहरी भावनात्मक छाप छोड़ता है।

इस टाइटल ट्रैक को जुबिन नौटियाल ने गाया है, संगीत और बोल विशाल मिश्रा के हैं।'आंखों की गुस्ताखियां' में मोहब्बत की शुरुआत एक नज़र से होती है, फिर आती है हलचल, मुस्कुराहटें, उम्मीदें, और कभी-कभी धोखा भी। यह गाना पुराने बॉलीवुड रोमांस की मासूमियत और सादगी को दोबारा महसूस कराता है।

विज्ञापन
Advertisement

ज़ी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' को मानसी बागला, वरुण बागला और ओपन विंडो फिल्म्स ने को प्रोड्यूस किया है । निर्देशन संतोश सिंह का है और कहानी मानसी बागला ने लिखी और रची है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर अभिनीत यह रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले… Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, डॉक्टर देंगे रोजाना की तरह सेवाएं ▶ STORY Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम… Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका? ▶ STORY Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या… जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं ▶ STORY जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री… बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण ▶ STORY बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं… प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त पढ़ें पसंदीदा किताबें ▶ STORY प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त… Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी ▶ STORY Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का… सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा जलाभिषेक ▶ STORY सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा…