बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
उत्तर प्रदेश

500 मीटर के दायरे में आगे-पीछे चल सकेंगी ट्रेनें, जल्द ही होगा कवच का इंस्टॉलेशन

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सुरक्षित ट्रेन यात्रा का लाभ यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा। ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर रोकने में कारगर साबित होने वाले कवच को लखनऊ-छपरा और सीतापुर-बुढ़वल रेल रूट पर लगाने की मंजूरी मिल गई है। टेंडर के साथ अन्य औपचारिकताएं भी लगभग पूरी कर ली गई हैं। अब जल्द ही दोनों रूट पर कवच का इंस्टॉलेशन शुरू करवाया जाएगा। गोरखपुर के रास्ते लखनऊ से छपरा तक 425 किलोमीटर मुख्य रेलमार्ग पर कवच लगाने के लिए औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं।

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों लाइनों को कवच से लैस किया जाएगा। इस सिस्टम के लग जाने से एक सेक्शन में एक ही रेल लाइन पर दो ट्रेनों के आ जाने के बाद भी टक्कर नहीं होगी। ट्रेनें 500 मीटर पहले खुद-ब-खुद रुक जाएंगी। इससे एक्सिडेंट का खतरा टल जाएगा। यात्रियों को इससे सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा।

लगेगा ऑटोमैटिक ब्रेक

जीपीएस आधारित कवच ट्रेन के इंजनों में लगने वाली फॉग सेफ डिवाइस की तरह कार्य करेगा। यह लोको पायलटों की गतिविधियों की भी निगरानी करेगा। किसी भी प्रकार की चूक होने या एक सेक्शन में दूसरी ट्रेन के आते ही ऑडियो और वीडियो के माध्यम से लोको पायलटों को अलर्ट कर देगा। लोको पायलटों की कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर चलती ट्रेन में ऑटोमैटिक ब्रेक लग जाएगा।

विज्ञापन
Advertisement

कर्मचारियों को मिलेगी डिवाइस

रेलवे के ट्रैकमैन और गैंगमैन अब ट्रैक पर सुरक्षित रहकर काम कर सकेंगे। इसके लिए इन कर्मचारियों को रक्षक डिवाइस दी जाएगी, जो ट्रैक पर कोई ट्रेन आने से पहले इसकी सूचना दे देगी। पहले चरण में पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-गोरखपुर-गोंडा रूट के कर्मचारियों को यह डिवाइस मिलेगी। अगले चरण में गोंडा-लखनऊ-सीतापुर रूट के कर्मचारियों को रक्षक से लैस किया जाएगा।

ट्रैक पर काम करना आसान

ट्रैकमैन और गैंगमैन को अक्सर रात में या खराब मौसम में भी काम करना पड़ता है। ऐसे में ट्रेन की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। रक्षक डिवाइस इस खतरे को कम करने में मदद करेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस डिवाइस से ट्रैक पर ट्रेन आने की जानकारी पहले मिल जाएगी। यह डिवाइस हाई-फ्रिक्वेंसी पर काम करेगी।

ट्रेन जब किसी भी स्टेशन से पार होगी तो स्टेशन मास्टर ‘मास्टर की’ ऑन कर देगा। इससे ट्रैकमैन के पास मौजूद डिवाइस पर संदेश पहुंच जाएगा और वे अलर्ट होकर ट्रैक से दूर हो जाएंगे। सीपीआरओ ने बताया कि ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग वाले रूट के लिहाज से यह डिवाइस अपडेट नहीं है। ऐसे में इसे अपडेट भी किया जा रहा है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी… छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित ▶ STORY छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, बोले- युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम ▶ STORY लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का… ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विकास विजन ▶ STORY ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक 4.89 करोड़ की नई सड़क बनेगी ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से… सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव संपन्न, गुरु महिमा पर आधारित प्रस्तुतियों ने किया भावविभोर ▶ STORY सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव… बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार, CM साय और शाह मिलेंगे मुर्मू से ▶ STORY बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार,… गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बाबा प्रियदर्शी राम का लिया आशीर्वाद ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु… कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक, भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद ▶ STORY कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक,… गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव… अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी रिपोर्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश ▶ STORY अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी… विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों को किया जागरूक ▶ STORY विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों…