बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

एम्स भोपाल, शासकीय होम्योपैथी कॉलेज भोपाल और केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद के बीच हुआ त्रिपक्षीय एमओयू

एम्स भोपाल, शासकीय होम्योपैथी कॉलेज भोपाल और केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद के बीच हुआ त्रिपक्षीय एमओयू

मधुमेह के जटिल उपचार पर होगा संयुक्त शोध

भोपाल 

विश्व होम्योपैथी दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव जाधव और सचिव आयुष वैद्य राजेश कोटेचा की उपस्थिति में होम्योपैथी के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
Advertisement

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण, प्रदेश के आयुष विभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि रहा, जिसके अंतर्गत शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल और केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के बीच एक त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। आयुष विभाग के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है, जो प्रदेश में उच्च स्तरीय वैज्ञानिक अनुसंधान के नए द्वार खोलेगा।

एमओयू में अब भोपाल के इन प्रतिष्ठित संस्थानों में 'मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट डायबिटीज मेलिटस' के कारण होने वाले 'फुट अल्सर' के मामलों में होम्योपैथी दवाओं के प्रभाव पर विस्तृत शोध किया जाएगा। यह अनुसंधान, भविष्य में एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति कीटाणुओं की बढ़ती प्रतिरोधक क्षमता (रेजिस्टेंस) के वैश्विक संकट को हल करने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

भारत में इस विधा के स्वरूप, अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों को रेखांकित करते हुए विशेषज्ञों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर एम्स भोपाल के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. देवाशीष विश्वास, मुख्य शोधकर्ता डॉ. शाश्वती नेमा, शासकीय होम्योपैथी कॉलेज भोपाल की शोध प्रमुख डॉ. जूही गुप्ता, सीसीआरएच के महानिदेशक डॉ. सुभाष कौशिक, राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के सचिव डॉ. संजय गुप्ता एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रेनु मित्तल विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ के कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश: कल से ऑनलाइन काउंसलिंग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश: कल से ऑनलाइन काउंसलिंग भारत-श्रीलंका सीरीज: टीम इंडिया से जुड़े 2 और IPL स्टार गेंदबाज, तैयारी में इजाफा ▶ STORY भारत-श्रीलंका सीरीज: टीम इंडिया से जुड़े 2 और IPL स्टार… एमपी में किसानों को बड़ी राहत, मोहन कैबिनेट ने **100 करोड़** की 'कवच योजना' मंजूर की ▶ STORY एमपी में किसानों को बड़ी राहत, मोहन कैबिनेट ने **100… छत्तीसगढ़ की शान ज्ञानेश्वरी यादव को सीएम साय का तोहफा, बनेंगी DSP ▶ STORY छत्तीसगढ़ की शान ज्ञानेश्वरी यादव को सीएम साय का तोहफा,… भिलाई में शिव महापुराण कथा का भूमि पूजन, कौशल्या देवी साय ने किया शुभारंभ ▶ STORY भिलाई में शिव महापुराण कथा का भूमि पूजन, कौशल्या देवी… बस्तर बनेगा देश का मॉडल, विकसित छत्तीसगढ़ की मोदी गारंटी: अनुराग सिंह देव ▶ STORY बस्तर बनेगा देश का मॉडल, विकसित छत्तीसगढ़ की मोदी गारंटी:… हजारों साल पुरानी रुद्रशिव प्रतिमा का रहस्य, सावन में ताला में विशेष दर्शन ▶ STORY हजारों साल पुरानी रुद्रशिव प्रतिमा का रहस्य, सावन में ताला… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया राष्ट्रमंडल रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया राष्ट्रमंडल रजत पदक विजेता… समावेशी विकास की दिशा में बड़ा कदम, दिव्यांगजनों के हित में सरकार लगातार कर रही काम : मुख्यमंत्री ▶ STORY समावेशी विकास की दिशा में बड़ा कदम, दिव्यांगजनों के हित… धरसींवा को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू ▶ STORY धरसींवा को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात, निःशुल्क… विलुप्तप्राय जंगली भैंसों को नया जीवन: असम से छत्तीसगढ़ होगी शिफ्टिंग ▶ STORY विलुप्तप्राय जंगली भैंसों को नया जीवन: असम से छत्तीसगढ़ होगी… मजबूत अधोसंरचना और उद्योग अनुकूल नीतियों से निवेश का नया केंद्र बन रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY मजबूत अधोसंरचना और उद्योग अनुकूल नीतियों से निवेश का नया…